Friday, January 10, 2020

अमेरिकी महावाणिज्य दूत ने नेता प्रतिपक्ष से की मुलाकात

भोपाल| नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव से शुक्रवार को अमेरिकी महावाणिज्य दूत मुंबई डेविड जे रेंज ने भोपाल स्थित निवास पर मुलाकात की। उन्होंने देश और प्रदेश के विभिन्न समसामयिक मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की। नेता प्रतिपक्ष ने सीएए, स्वच्छता अभियान, अमेरिका और केंद्र सरकार की साझेदारी से मध्यप्रदेश में युवाओं के रोजगार और कृषि क्षेत्र में नई तकनीक पर विस्तार से चर्चा की। अमेरिकी महावाणिज्य दूत मुंबई डेविड जे रेंज शुक्रवार को मप्र के दौरे पर थे। चर्चा के दौरान नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि अमेरिका का लोकतंत्र विश्व में अच्छा माना जाता है। ठीक उसी तरह भारत का लोकतंत्र विश्व मे सबसे बड़ा माना जाता है। यही इन दोनों देशों की समानता है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/mp/bhopal/news/mp-news-us-consul-general-meets-leader-of-opposition-064519-6366481.html

No comments:

Post a Comment