Sunday, January 5, 2020

फरवरी से फ्लाेर पर जाएगी एयर फाेर्स ऑफिसर राकेश शर्मा पर बेस्ड फिल्म...

का फी वक्त से अटकी शाहरुख खान की फिल्म ‘सेल्यूट’ एक बार फिर से चर्चा में है। मेकर्स इसके लिए लंबे वक्त से लीड एक्ट्रेस की तलाश कर रहे हैं। अब सुनने में आ रहा है कि उन्होंने इसके लिए फातिमा सना शेख को अप्रोच किया है। सूत्रों की मानें तो मेकर्स को फातिमा की पिछली कुछ परफॉर्मेंसेज बेहतर लगी और उन्होंने उन्हें अप्रोच किया। हालांकि अब तक इस बारे में कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की गई है पर इस बारे में जल्द ही घोषणा की जाएगी। फिल्म के लिए फातिमा के साथ-साथ कुछ और एक्ट्रेसेज से भी चर्चा जारी है।

हाल ही में फातिमा ने जताई थी साथ काम करने की इच्छा

फातिमा ने हाल ही में एक इंटरव्यू में शाहरुख के साथ काम करने की इच्छा भी जताई थी। उन्होंने कहा था कि शाहरुख वो इंसान हैं जिनके आस-पास होने पर वे नर्वस हो जाएंगी पर फिर भी वे उनके साथ काम करना पसंद करेंगी। उन्होंने यह भी कहा था कि शाहरुख एकमात्र ऐसे एक्टर हैं जिनके साथ काम करने के लिए वे

तड़प रही हैं।

ये होगी कहानी

बता दें कि इस फिल्म में शाहरुख एयर फाेर्स ऑफिसर राकेश शर्मा के रोल में नजर आएंगे जो बाद में स्पेस ट्रैवलर भी बने। फिल्म में उनकी हिम्मत और लाइफटाइम अचीवमेंट्स की कहानी बयां की जाएगी। इसके साथ ही विज्ञान के क्षेत्र में उनके अचीवमेंट्स का भी जिक्र किया जाएगा।

फिल्म से जुड़ी जानकारी

अंजुम राजाबली की लिखी स्क्रिप्ट पर बनने वाली इस फिल्म को महेश मथाई डायरेक्ट कर रहे हैं। सिद्धार्थ रॉय कपूर और रोनी स्क्रूवाला मिलकर इसे प्रोड्यूस करेंगे। यह फिल्म फरवरी तक फ्लोर पर जाएगी और इसके मेजर शेड्यूल की शूटिंग गर्मिंयों तक पूरी हाे सकती है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Dhar News - mp news film based on air force officer rakesh sharma to go on a flyer from february
Dhar News - mp news film based on air force officer rakesh sharma to go on a flyer from february
Dhar News - mp news film based on air force officer rakesh sharma to go on a flyer from february


source https://www.bhaskar.com/mp/dhar/news/mp-news-film-based-on-air-force-officer-rakesh-sharma-to-go-on-a-flyer-from-february-072512-6324803.html

No comments:

Post a Comment