Tuesday, January 21, 2020

रात और दिन के तापमान में पांच-पांच डिग्री का इजाफा, रात के तापमान में बढ़ाेतरी के आसार

भाेपाल | मंगलवार काे रात और दिन के तापमान में पांच-पांच डिग्री का इजाफा हुआ । ऐसेमें राजधानीवासियाें काे कड़ाके की ठंड से कुछ राहत मिली। माैसम वैज्ञानिकाें की मानें ताे बुधवार काे भी रात के तापमान में दाे से तीन डिग्री की बढ़ाेतरी हाेने के आसार हैं। हालांकि, दिन के तापमान में बहुत ज्यादा बदलाव की संभावना नहीं है। वरिष्ठ माैसम वैज्ञानिक एके शुक्ला ने बताया कि उत्तरी मध्य महाराष्ट्र में करीब 900 मीटर की ऊंचाई पर हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात बना हुआहै। जबकि, छत्तीसगढ़ औरउसके आसपास के इलाके में हवा के ऊपरी भाग में भी एक चक्रवात बना हुआ है।इस कारण अरब सागर औरबंगाल की खाड़ी दाेनाें से नमी मिल रही है। इस कारण हवा की दिखा बदलकर दक्षिणी हाे गई है। यही वजह है कि रात के बाद दिन के तापमान में भी इजाफा हुअा है।

तीन दिन बाद फिर गिरेगा तापमान
वरिष्ठ माैसम वैज्ञानिक शुक्ला की मानें ताे बुधवार काे दिन में बादल छाएंगे। बावजूद इसके दिन के तापमान में ज्यादा परिवर्तन नहीं हाेगा। 24 जनवरी तक एक पश्चिमी विक्षाेभ अाैर अा रहा है। इसके असर से 25 जनवरी से तापमान में फिर गिरावट अाएंगी। दिन का तापमान 10 डिग्री अाैर दिन का तापमान 20 डिग्री के नीचे तक जा सकता है।

इन शहराें में 10 डिग्री औरउससे कम रहा तापमान


बैतूल 7.5 डिग्री
दतिया 8.4डिग्री
धार 9.2डिग्री
गुना 10.0डिग्री
ग्वालियर 7.4डिग्री
खंडवा 9.4डिग्री
खरगोन 9.0डिग्री
पचमढ़ी 9.6डिग्री
रायसेन 5.8डिग्री
राजगढ़ 9.4डिग्री
शाजापुर 9.6डिग्री
श्याेपुर 9.0डिग्री
उज्जैन 9.8डिग्री
दमाेह 8.5डिग्री



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
माैसम वैज्ञानिकाें की मानें ताे बुधवार काे भी रात के तापमान में दाे से तीन डिग्री की बढ़ाेतरी हाेने के आसार हैं।


source https://www.bhaskar.com/mp/bhopal/news/night-and-day-temperatures-rise-by-five-degrees-chances-of-night-temperature-rise-126571407.html

No comments:

Post a Comment