Thursday, January 2, 2020

टुकड़ों में सड़क निर्माण रहवासी हो रहे परेशान

आप भी बतौर सिटीजन जर्नलिस्ट डीबी स्टार से जुड़ सकते हैं। इसके लिए वॉट्सएप पर Citizen Journalist Bhopal 9826034586 पर खबरें भेज सकते हैं। अपनी शिकायतें और सुझाव इस नंबर पर भेजें 9425028429

डीबी स्टार भोपाल

वार्ड नंबर 55 में लहारपुर से बागसेवनिया तक की सड़क बरसात के दौरान खराब हो गई थी। काफी शिकायतें करने के बाद अब जाकर रोड का डामरीकरण कार्य शुरू हुआ है। नगर निगम द्वारा इस रोड का कार्य टुकड़ों में कराया जा रहा है। बीच में सड़क बनाकर छोड़ दी गई है। इस वजह से कुछ जगहों पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। चारों तरफ जीरा और काली गिट्टी फैली पड़ी है। इस रोड से कॉलोनीवासियों के अलावा अन्य रहवासी क्षेत्रों के वाहन चालक आवाजाही करते हैं। सड़क पर गड्‌ढे और जीरा गिट्टी की वजह से वाहन चालक आए दिन हादसे का शिकार हो रहे हैं। वाहनों की आवाजाही से डस्ट उड़ने के कारण आसपास के रहवासियों काे सांस लेने में दिक्कत हो रही है। इससे बुजुर्ग ज्यादा परेशान हैं। रहवासियों ने शिकायत की है कि यह मार्ग टुकड़ों में बनाया जा रहा है। इस वजह से आसपास के लोगों और वाहन चालकों को आवाजाही में परेशानी हो रही है। उनका कहना है कि सड़क का काम एक साथ और जल्द से जल्द पूरा किया जाए।

दिक्कत न हो

 सड़क निर्माण कार्य से हमारी समस्याएं बढ़ती जा रही हैं। नगर निगम अधिकारियों को पूरी रोड एक साथ बनाना चाहिए, ताकि रहवासियों को दिक्कत न हो। वीके कटियार, निवासी बागसेवनिया

काम शीघ्र होगा

 आप जिस सड़क की बात कर रहे हैं, वह कुछ स्थानों पर आधी-अधूरी इसलिए दिख रही है, क्योंकि वहां पर सीमेंट-कांक्रीट का निर्माण होना है। यह काम शीघ्र पूरा कर लिया जाएगा। संजय बराड़े, सब इंजीनियर, जोन-13, नगर निगम भाेपाल



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Bhopal News - mp news residents of road construction are troubled in pieces


source https://www.bhaskar.com/mp/bhopal/news/mp-news-residents-of-road-construction-are-troubled-in-pieces-065508-6301893.html

No comments:

Post a Comment