Tuesday, January 28, 2020

बैठक में अनुपस्थित रहे तीन प्राचार्यों को नोटिस


लटेरी| उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लटेरी में वार्षिक परीक्षा परिणाम व शैक्षणिक गुणवत्ता की समीक्षा के लिए जिला स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें सिरोंज तथा लटेरी विकासखंड अंतर्गत सभी हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी विद्यालयों के प्राचार्य शामिल हुए। बैठक जिला मुख्यालय से आए एडीपीसी के सिंह द्वारा ली गई। बैठक में अनुपस्थित रहे देवपुर, इमलिया व बांसखेड़ी यशपाल स्थित विद्यालयों के प्राचार्यों को नोटिस भी जारी किया गया। श्री सिंह द्वारा सिरोंज तथा लटेरी विकासखंड के प्रत्येक विद्यालय के त्रैमासिक अर्धवार्षिक तथा प्री बोर्ड परीक्षा के परीक्षा परिणामों की विस्तृत समीक्षा की गई। उन्होंने प्राचार्यों से डी और ई ग्रेड के बच्चों पर विशेष ध्यान देने की बात भी कही।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/mp/vidisha/news/mp-news-notice-to-three-principals-who-were-absent-in-the-meeting-072100-6495223.html

No comments:

Post a Comment