बदनावर| विधायक राजवर्धनसिंह दत्तीगांव बुधवार को विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर रहेंगे। प्रवक्ता मनोज सोलंकी ने बताया विधायक सुबह 9 बजे धार में राधेश्याम मुकाती के यहां पगड़ी में शामिल होंगे। 11 बजे सांभर में स्वजलधारा योजना अंतर्गत नल जल योजना व पानी की टंकी का भूमिपूजन करेंगे। दोपहर 12.30 बजे सादलपुर में विकास कार्यों का भूमिपूजन व लोकार्पण करेंगे। दोपहर 2 बजे गाजनोद में ग्रेवल मार्ग का भूमिपूजन करेंगे। 3.30 बजे निंदवानिया में सीसी रोड, मुक्तिधाम व आंगनबाड़ी भवन का लोकार्पण करेंगे। शाम 5 बजे कोद में जिम का शुभारंभ व सीसी रोड, शोकसभा कक्ष का लोकार्पण करेंगे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/dhar/news/mp-news-mla-dattigaon-will-be-on-field-visit-tomorrow-063114-6441999.html
No comments:
Post a Comment