Saturday, January 11, 2020

कल शुरू होगी उमंग हेल्पलाइन, निपटेगी छात्रों की समस्या

भोपाल| स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी सोमवार को प्रशासन अकादमी में सुबह 11 बजे उमंग हेल्पलाइन का शुभारंभ करेंगे। इसके जरिए 10 से 19 वर्ष तक आयु के छात्रों के मन में उत्पन्न होने वाले द्वंद, तनावों और जिज्ञासा का निपटारा किया जाएगा। इस राज्यस्तरीय हेल्पलाइन के अंतर्गत टोल-फ्री नंबर 14425 पर सोमवार से शनिवार तक सुबह 8 से रात 8 बजे तक किशोरों की समस्याएं सुलझाने और उन्हें मार्गदर्शन प्रदान करने के लिए परामर्शदाता उपलब्ध रहेंगे। प्रदेश के हर ब्लॉक में टेली काउंसिलिंग के साथ एक परामर्श केंद्र की स्थापना की जाएगी। प्रशिक्षण के बाद परामर्शदाता आउटरीच कार्यक्रम के अंतर्गत स्कूलों में कार्यशालाओं का आयोजन करेंगे। छात्र, अभिभावक व शिक्षक भी किशोरों की समस्याओं से जुड़े मसलों पर हेल्पलाइन नंबर से मार्गदर्शन ले सकेंगे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/mp/bhopal/news/mp-news-exaltation-helpline-will-start-tomorrow-will-solve-the-problem-of-students-065112-6374368.html

No comments:

Post a Comment