Thursday, January 30, 2020

फसल ऋण माफी योजना के आवेदन की अंतिम तिथि आज


उप संचालक किसान कल्‍याण तथा कृषि विकास अशोक कुमार उपाध्‍याय ने बताया कि जय किसान फसल ऋण माफी योजना के तहत ऋणी कृषक जिनका 31 मार्च 2018 की स्थिति में बैंक, क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक एवं राष्‍ट्रीयकृत बैंक के 2 लाख रुपए तक के चालू, कालातीत ऋणी खातों में बकाया राशि थी एवं उस समय आवेदन नहीं कर सके थे। उन किसानों को योजना के तहत आवेदन प्राप्‍त किए जाने एवं ऋणी माफी के लिए ऋणी किसानों से गुलाबी आवेदन पत्र (पिंक-1) में आवेदन संबंधित विकास खंड जनपद पंचायत कार्यालय में 31 जनवरी तक प्राप्‍त किए जाएंगें। उन्‍होंने बताया कि ब्लाक में सीईओ जनपद पंचायत पूर्व की भांति योजना क्रियान्‍वयन के लिए जिम्‍मेदार होंगे। इसी प्रकार जनपद पंचायत स्‍तर पर ऋणी कृषकों से आवेदन प्राप्ति के लिए आवश्‍यकतानुसार शासकीय सेवकों के साथ वर्ग-3 से अनिम्‍न स्‍तर का शासकीय सेवक नोडल अधिकारी के रूप में कर्तव्‍यस्‍थ किए गए हैं। जनपद कार्यालय में प्राप्‍त आवेदनों की संख्‍या अनुसार डाटा एंट्री का कार्य पोर्टल पर 01 फरवरी से 10 फरवरी 2020 तक जनपद पंचायत में नियत शासकीय सेवक द्वारा ऑफलाईन आवेदन से पोर्टल पर एंट्री का सत्‍यापन करने उपरांत ही पोर्टल पर संबंधित जानकारी अपलोड की जाएगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/mp/guna/news/mp-news-last-date-for-application-of-crop-loan-waiver-scheme-today-072511-6511216.html

No comments:

Post a Comment