
दतिया | कोतवाली पुलिस ने करनसागर के पास से बाइक सवार चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। चारों बदमाश अवैध शराब और हथियार तस्कर बताए गए हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 140 लीटर शराब और दो 315 बोर के कट्टे जब्त कर आबकारी व आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किए हैं। कोतवाली प्रभारी विजय सिंह लोधी ने बताया कि एसपी डी.कल्याण चक्रवर्ती के निर्देश पर गुरुवार को करनसागर से आरोपी शिवाजी राजा पुत्र बड़े दाऊ परमार निवासी राजघाट कॉलोनी और नीतेश पुत्र रमेश यादव निवासी राजपुर को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से बाइक क्रमांक एमपी 32 एमजी 4227 के साथ 35-35 लीटर कच्ची शराब व 315 बोर का कट्टा जब्त किया गया। इसके बाद हड़ापहाड़ स्थित श्मशान घाट के पास से आरोपी विवेक पुत्र बहादुर यादव निवासी सिमरा झांसी और राम पुत्र आत्माराम यादव निवासी दिनारा रोड को गिरफ्तार कर बाइक क्रमांक यूपी 93 बीजे 1223 व 35-35 लीटर कच्ची शराब और 315 बोर का लोडेड कट्टा जब्त किया गया। आरोपियों ने 17 जनवरी को अनिल चतुर्वेदी के मकान पर फायरिंग की थी तभी से फरार चल रहे थे। अब इस मामले में रिंकल राजा परमार और राजा खान फरार हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source
https://www.bhaskar.com/mp/datia/news/mp-news-illegal-liquor-and-arms-smugglers-caught-four-crooks-071007-6465212.html
No comments:
Post a Comment