Monday, January 20, 2020

आज बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक के लिए आनंद का उत्सव, खेलकूद व संस्कृति में दिखा सकेंगे जोश, मिलेगा इनाम

पारंपरिक खेलों को बढ़ावा देने के लिए पिछली सरकार ने चार वर्ष पहले अध्यात्म विभाग द्वारा आनंद उत्सव का कार्यक्रम शुरू किया था। जिसमें स्कूली बच्चे, दिव्यांग, युवा, महिलाएं व बुजुर्ग प्रतियोगिता में भाग लेकर आनंद लेते थे। कार्यक्रम ब्लाॅक स्तर पर प्रतिवर्ष 14 जनवरी से 23 जनवरी तक होता था। लेकिन इस बार सत्ता में आई कांग्रेस सरकार ने इस आनंद उत्सव को करने के निर्देश तो जारी किए है। जिसमें बताया गया है कि 14 जनवरी से 21 जनवरी तक नगर व पंचायतों में कार्यक्रम आयोजित होंगे, लेकिन ब्लाॅक के अधिकारियों को 18 जनवरी को पत्र मिलने से यह कार्यक्रम अंतिम दिन 21 जनवरी को एक दिन में ही ब्लाॅक की पंचायतों व नगर पालिका में आयोजित होगा।

सोमवार को जनपद पंचायत में नोडल अधिकारी विकास खंड शिक्षा अधिकारी सुदामा सोलंकी व सहायक नोडल अधिकारी यतींद्र जोशी, शिवराम वर्मा, विजय व्यास ने सभी ग्राम पंचायतों में कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश पत्र के माध्यम से दिए। नोडल अधिकारी सुदामा सोलंकी ने बताया ब्लाॅक की 114 ग्राम पंचायतों में आनंद उत्सव 21 जनवरी को मनाया जाएगा। कार्यक्रम आयोजित करने का आदेश देर से मिलने के कारण मीटिंग नहीं हो पाई। सभी को पत्र भेज कर कार्यक्रम करने के निर्देश जारी किए है। आदेश में लिखा गया है ग्रामीण क्षेत्र के वरिष्ठजनों को भी आमंत्रित करके आनंद का वातावरण निर्मित करें। इसके लिए जनपद क्षेत्र में 38 समूह तीन से चार पंचायत के बनाए गए है। प्रत्येक समूह में प्रभारी अधिकारी, खेलकूद अधिकारी, सांस्कृतिक अधिकारी व संबंधित ग्राम पंचायतों के कर्मचारी, अधिकारियों व सभी वर्ग के महिला-पुरुष व जनप्रतनिधियों को आमंत्रित करने के निर्देश दिए गए है। विजय व्यास ने बताया दोपहर 12 से 3 बजे तक खेलकूद व दोपहर 3 से 6 बजे तक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होगा।

कार्यक्रम 14 से 21 जनवरी तक ब्लाॅक में होना था आनंद उत्सव, अधिकारियों को पत्र लेट मिलने से अंतिम दिन ब्लाॅक की पंचायतों में होगा उत्सव

ब्लाॅक की 114 ग्राम पंचायतों में आनंद उत्सव मनाया जाएगा

आनंद उत्सव मनाने को लेकर चर्चा करते अधिकारी।

प्रतियोगिताओं में 50 साल से अधिक उम्र के लोगों को भी करेंगे शामिल

जीवंत सामुदायिक जीवन, नागरिकों की जिंदगी में आनंद का संचार करने, नागरिकों में सहभागिता व उत्साह बढ़ाने के लिए समूह स्तर पर खेलकूद व सांस्कृतिक कार्यक्रमों के उद्देश्य से इन प्रतियोगिताओं में युवाओं के साथ-साथ 50 साल से अधिक उम्र के महिला पुरुषों को भी शामिल करने को कहा गया है। आयोजन स्कूल के बच्चों का कार्यक्रम बनकर न रह जाए इस बात का विशेष ध्यान रखा गया है। सभी कार्यक्रमों में ग्रामों, मोहल्लों के लोगों की उपस्थिति सुनिश्चित कराते हुए जनप्रतिनिधियों को भी आमंत्रित किया जाए।

फोटो व वीडियो की प्रतियोगिता में 25 हजार रुपए का मिलेगा इनाम

कार्यक्रमों के फोटो व वीडियो के लिए एक प्रतियोगिता भी आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता आयोजन की गतिविधियों पर आधारित है। कोई भी नागरिक भाग ले सकता है। प्रथम विजेता को 25 हजार रुपए, द्वितीय विजेता को 15 हजार रुपए व तृतीय विजेता को 10 हजार रुपए की पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी। यह पुरस्कार राशि फोटो व वीडियो दोनों के लिए अलग-अलग रहेगी। कोई भी नागरिक राज्य आनंद संस्थान की बेवसाइट पर 5 फरवरी तक खुद की जानकारी सहित आयोजन के फोटो व वीडियो अपलोड कर प्रतियोगिता में सम्मिलित हो सकते हैं।

इधर... 20 क्लस्टर में होगी आनंद उत्सव की गतिविधियां

भगवानपुरा |
विकासखंड क्षेत्र में 28 जनवरी तक क्लस्टरवार आनंद उत्सव की गतिविधियां होगी। दो, तीन या चार पंचायतों को शामिल कर 20 क्लस्टर बनाए जाएंगे। खो-खो, कबड्डी, बोरा रेस, रस्साकशी, चेयर रेस, चम्मच दौड़, नींबू दौड़, लोक संगीत, नृत्य, गायन, भजन आदि के कार्यक्रम में दिव्यांगजन और 50 साल से अधिक उम्र के महिला-पुरुष भी शामिल हो सकेंगे। आयोजन को लेकर सोमवार को जनपद पंचायत में जनशिक्षकों, क्रीड़ा अधिकारी, पंचायत सचिव व रोजगार सहायक की बैठक हुई। आयोजन के लिए क्लस्टर स्तर पर आयोजन समिति बनाई गई। इसमें कार्यक्रम के प्रभारी, खेल गतिविधि व सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रभारी के साथ फोटोग्राफ्स अपलोड करने वाले अधिकारी-कर्मचारी शामिल किए गए हैं। बीआरसी प्रभात परमार्थी ने नोडल व समिति अधिकारियों को आयोजन की रूपरेखा समझाई। उन्होंने कहा आयोजन का उद्देश्य दिव्यांगों व बुजुर्गों को आनंद की अनुभूति कराकर जीवन की बोरियत दूर करना है। गतिविधियों में भाग लेने वालों को पुरस्कृत भी किया जाएगा। इसमें पहला पुरस्कार 25000, दूसरा 15000 व तीसरा पुरस्कार 10000 रुपए दिया जाएगा। विजेता प्रतिभागी को कलेक्टर प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करेंगे। सीईओ एमएल वर्मा ने आयोजन के प्रचार-प्रसार के लिए कहा। लेखा अधिकारी राजेंद्र डोंगरे, बीएसी हबीबुल्ला खान, जनशिक्षक अनारसिंह डूडवे, नंदकिशोर मालवीया, महेश पाटीदार, दिनेश सोलंकी आदि मौजूद थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Badwah News - mp news today from children to the elderly the celebration of joy sports and culture will show enthusiasm reward
Badwah News - mp news today from children to the elderly the celebration of joy sports and culture will show enthusiasm reward
Badwah News - mp news today from children to the elderly the celebration of joy sports and culture will show enthusiasm reward


source https://www.bhaskar.com/mp/khargon/news/mp-news-today-from-children-to-the-elderly-the-celebration-of-joy-sports-and-culture-will-show-enthusiasm-reward-063537-6443548.html

No comments:

Post a Comment