Tuesday, January 21, 2020

बुजुर्ग दंपती की गुहार- तीन बेटाें से हमें सिर्फ दाे वक्त की राेटी दिलवा दाे साहब

बुजुर्ग दंपती ने तीन बेटों द्वारा जमीन पर किए कब्जे के बाद जन सुनवाई में लगाई गुहार

अशोकनगर | हमने ऐसो कौन साे गुनाह कर दओ जो जा बुढ़ापे में 3-3 बेटे होवे के बाद कोई नहीं रख रहो। अरे मेरी जो 9 बीघा जमीन हैगी उसे थोड़ी छाती पर रखकर ले जा ओगो। मरवे के बाद वैसेई उनकी हो जे। मोए और जा डुकरिया (मेरी प|ी) के लाने का चईए बस दो वक्त की रोटी? वई नहीं दे पा रहे। हम तो साहब बेशर्मों की तरह घर में डले हैं, वे तो निकालवे फिर रहे हैं। ये शब्द उस 80 वर्षीय बुजुर्ग पिता के हैं जिसे उसके तीन बेटे साथ रखना तो दूर खाने पीने सामान भी नहीं दे रहे। बल्कि पिता के नाम 9 बीघा जमीन पर भी कब्जा कर लिया। इसकी शिकायत लेकर लाठी टेकते हुए अपनी प|ी के साथ कलेक्टोरेट पहुंचा।

किर्रोदा निवासी मिश्रीलाल प्रजापति 80 साल अपनी प|ी नर्मदाबाई के साथ मंगलवार को कलेक्टोरेट में पहुंचे। जहां अपने बेटे लक्ष्मीनारायण, लम्पू, बलवान सिंह द्वारा सताए जाने की शिकायत कलेक्टर डॉ.मंजू शर्मा से की। बुजुर्ग दंपती से जब बात की गई तो उसने बताया कि उसके तीन बेटे हैं लेकिन कोई भी उनको घर पर रखना नहीं चाहता। बेटों ने जमीन पर कब्जा कर लिया, खाने पीने नहीं दे रहे। हम तो बेशर्मों की तरह घर पर बैठकर सुनते रहते हैं और वे तो घर से निकालना चाहते हैं। इस बुढ़ापे में कहा जाएं। हमें कुछ भी नहीं चाहिए बस दो वक्त की रोटी देने लगे। शिकायत सुनकर कलेक्टर ने ईसागढ़ एसडीएम को मार्क कर दिया और जल्द उनकी समस्या के निराकरण का आश्वासन भी दिया।

इधर..राशन कार्ड बनवाने फटे कपड़े पहनकर आया था बाबूलाल नए दिलाकर कलेक्टर ने लौटाया : बंजारा फतेहपुर ग्राम पंचायत का बाबूलाल गरीबी रेखा का राशन कार्ड बनवाने की मांग लेकर फटे पुराने कपड़े पहनकर जनसुनवाई में आया था। कलेक्टर ने न सिर्फ एक ही दिन में राशन कार्ड बनवा दिया बल्कि बाबूलाल काे मन पंसद के कपड़े खरीदवाने के लिए उसे कर्मचारी के साथ बाजार भेजा और नए कपड़े पहनवाकर वापस लौटाया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Ashoknagar News - mp news elderly couple pleading with three sons we need only the right time


source https://www.bhaskar.com/mp/ashoknagar/news/mp-news-elderly-couple-pleading-with-three-sons-we-need-only-the-right-time-063053-6450733.html

No comments:

Post a Comment