प्रदेश सरकार के हिस्से का फंड केंद्र सरकार द्वारा रोके जाने पर पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा है कि विकास योजनाओं में केंद्र व राज्य सरकार दोनों की भागीदारी होती है लेकिन केंद्र सरकार मप्र की कांग्रेस सरकार को इस मामले में सपोर्ट नहीं कर रही। जिस वजह से फंड की दिक्कत आ रही है। केंद्र सरकार की जिम्मेदारी है कि योजनाओं के साथ टैक्स आदि के राज्य वाले फंड प्रदेश सरकार को दिए जाएं।
ग्वालियर प्रवास पर आए श्री सिंधिया ने गुरुवार को रेलवे स्टेशन पर पत्रकारों से बातचीत में कहा कि मुख्यमंत्री कमलनाथ व अन्य मंत्री केंद्र सरकार से लगातार फंड को लेकर संपर्क कर रहे हैं। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को भाजपा सांसद द्वारा आतंकी कहे जाने पर श्री सिंधिया ने कहा कि ऐसे शब्द पहले भी सुने गए हैं। भाजपा ऐसा कर राजनीति का स्तर गिरा रही है। विरोध करते वक्त शब्दों का चयन भी सोच समझकर किया जाना चाहिए। इस दौरान श्री सिंधिया का स्वागत करने रेलवे स्टेशन पर कांग्रेस कार्यकर्ता पहुंचे। श्री सिंधिया ने जयविलास पैलेस में भी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/gwalior/news/mp-news-bjp-not-dropping-the-level-of-cooperation-politics-by-the-central-government-072607-6509491.html
No comments:
Post a Comment