Saturday, January 18, 2020

डाॅक्टराें ने मरीज से कहा- हमारा बुरा हुअा ताे अापका भी हाेगा

सीधे एजेंट से इम्प्लांट मंगाने के मामले का खुलासा होने के बाद अब एम्स के डाॅक्टर मरीज के परिजन को धमका रहे हैं। इसकी शिकायत मरीज के परिजनाें ने एम्स डायरेक्टर डाॅ. सरमन सिंह अाैर एम्स गवर्निंग बॉडी के अध्यक्ष डॉ. योगेंद्र कुमार गुप्ता से की गई है। ई-मेल के माध्यम से भेजी गई शिकायत में लिखा गया है कि डाॅक्टराें ने साफ कहा है कि अगर हमारा बुरा हुअा ताे अापका भी बुरा हाेगा। उक्त मामले में जिम्मेदाराें ने मामले की जांच कराने की बात कही है।

मंडीदीप निवासी सीताराम सामरे की सर्जरी एम्स में की गई है। सीताराम के बेटे माेहित सामरे का अाराेप है कि यहां डाॅक्टराें ने उनके पिता काे जाे इम्प्लांट लगाया है, वह सीधे एजेंट से ही मंगाया गया है। इसकी उन्हें जानकारी ही नहीं दी गई थी। जब एजेंट ने माेहित से करीब 34 हजार रुपए की मांग की तब उन्हें पता चला। माेहित ने विराेध किया अाैर पैसे एजेंट काे देने के बजाय एम्स के काउंटर पर या फिर डाॅक्टर काे देने की बात कही। माेहित का अाराेप है कि डाॅक्टर अाैर एजेंट के इस गठजाेड़ के पीछे कमीशन का खेल है। माेहित का अाराेप है कि मामला उजागर हाेने के बाद शनिवार सुबह से काेई डाॅक्टर पापा काे देखने नहीं अाए। दाेपहर में तीन डाॅक्टर एक साथ अाए अाैर मम्मी काे बाहर भेजकर पापा से अकेले में बात की अाैर एक कागज पर उनके हस्ताक्षर कराकर ले गए। माेहित ने लिखा है कि उसे डर है कि पापा अाैर उसके साथ कुछ भी हाे सकता है।

मरीज के बेटे का आरोप- शनिवार सुबह से डाॅक्टर पापा काे देखने नहीं अाए

शनिवार को प्रकाशित खबर।

मामले की जांच कराएंगे

मामला मेरी जानकारी में अाया है। अगर किसी मरीज के साथ गलत किया गया है ताे यह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मामले की जांच कराई जाएगी। डाॅ. याेगेंद्र कुमार गुप्ता, अध्यक्ष, एम्स गवर्निंग बॉडी



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Bhopal News - mp news the doctors told the patient our bad will be yours too


source https://www.bhaskar.com/mp/bhopal/news/mp-news-the-doctors-told-the-patient-our-bad-will-be-yours-too-065009-6428081.html

No comments:

Post a Comment