Thursday, January 16, 2020

बताना होगा घर में डीटीएच है या केबल, नेट यूज करते हैं या नहीं

जनगणना 2021 के चलते सरकार पहली बार यह जानने की कोशिश करेगी कि राजधानी के कितने घरों में इंटरनेट है। हर घर में कितने मोबाइल अथवा स्मार्टफोन है। यह भी जानकारी ली जाएगी कि कितने घर में लोग लोकल केबल ऑपरेटर, डीटीएच, डिश कनेक्शन आदि के जरिए टीवी देखते हैं। किस तरह के वाहन का उपयोग करते हैं। यह सब नई जनगणना के दौरान पूछे जाने वाले सवाल का हिस्सा है। इसी तरह के कुल 30 सवाल हर घर से सरकारी अमला पूछेगा।

राजधानी में जनगणना मोबाइल एप से होगी। ऐसा पहली बार होगा। इसका मकसद हर काम की रियल टाइम में मॉनिटरिंग करना है। जनगणना 2021 का काम भोपाल में दो चरणों में होगा। पहले चरण में मकान सूचीकरण व मकानों की गणना और राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर के अद्यतीकरण का काम एक मई से 14 जून 2020 के बीच होगा। दूसरा चरण में जनसंख्या की गणना का काम 9 से 28 फरवरी 2021 के बीच किया जाएगा। इस बार आधुनिक तकनीकी का इस्तेमाल होने से इसे आप डिजिटल जनगणना भी कह सकते हैं।

पहले चरण में मकान सूचीकरण और उनकी गणना करते हुए सरकारी अमला आपके घर एक प्रश्नावली लेकर आएगा। इसमें शामिल सवालों के जवाबों को मोबाइल एप पर दर्ज करेगा। घरों की गणना के दौरान ही राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर का काम भी होगा। जनगणना के दौरान व्यक्ति द्वारा दी गई हर जानकारी सरकारी अमला गुप्त रखेगा।

लोगों को 30 सवालों के उत्तर देना होगा ...लेकिन यह जानकारी पूरी तरह गुप्त रखी जाएगी

जनगणना एक सांख्यिकी प्रक्रिया है। यह आंकड़े विभिन्न सर्वेक्षणों और जन नीतियों के निर्धारण का एक सशक्त माध्यम हैं। इन आंकड़ों से परोक्ष रूप से रोजगार का सृजन होता है। लोकसभा और विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों के परिसीमन के निर्णय के उपयोग में भी आते हैं।

140 साल पुराना इतिहास... देश में पहली जनगणना वर्ष 1881 में हुई थी। हर 10 साल बाद जनगणना का काम किया जाता है। यह देश की 16वीं और आजादी के बाद की 8वीं जनगणना होगी।

ये सवाल भी पूछे जाएंगे

भवन का नंबर जनगणना मकान नंबर

मकान के फर्श, दीवार तथा छत में प्रयुक्त प्रमुख सामग्री जनगणना मकान का उपयोग परिवार का क्रमांक परिवार में सामान्यत: रहने वाले व्यक्तियों की कुल संख्या परिवार के मुखिया का नाम परिवार के मुखिया का लिंग क्या परिवार का मुखिया अजा/ अजजा/ अन्य से संबंधित है

मकान के स्वामित्व की स्थिति परिवार के पास रहने के लिए उपलब्ध कमरों की संख्या परिवार में रहने वाले विवाहित दंपत्तियों की संख्या पेयजल का मुख्य स्त्रोत पेयजल स्त्रोत की उपलब्धता प्रकाश का मुख्य स्रोत शौचालय की सुलभता गंदे पानी की निकासी आदि।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Bhopal News - mp news will have to tell whether there is dth in the house or cable net use


source https://www.bhaskar.com/mp/bhopal/news/mp-news-will-have-to-tell-whether-there-is-dth-in-the-house-or-cable-net-use-065108-6412773.html

No comments:

Post a Comment