Friday, January 17, 2020

प्रश्न मंच में सीमा काे मिला पहला स्थान

प्रश्न मंच में सीमा काे मिला पहला स्थान

बुरहानपुर |
महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में शास. कॉलेज में प्रश्न मंच कराया गया। लक्ष्मण रजाने ने बताया इसमें विद्यार्थियों से गांधीजी के जीवन से संबंधित प्रश्न पूछे गए। इसमें बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा सीमा मशरूवाला प्रथम रहीं। करण बामने द्वितीय व तृतीय राहुल लहासे रहे। प्राचार्य डॉ. सुशील सोमवंशी, डॉ. प्रमोद चौधरी, लक्ष्मण रजाने, मोहम्मद रफीक अंसारी, मनोजकुमार चौधरी, कैलाश नागर, महेंद्र राणे, दुर्गेश सराठे मौजूद थे।

सीए परीक्षा में 4 उत्तीर्ण

बुरहानपुर |
सीए परीक्षा में शहर के 4 प्रतिभागी उत्तीर्ण हुए हैं। राजपुरा रोड निवासी आकांक्षा शाह ने देश में 29वीं रैंक पाई। पांडूमल चौराहा निवासी शिवम पिता रवींद्र शर्मा ने पहले ही प्रयास में फाइनल परीक्षा पास की। गांधी नगर के गौरव 7वें और तिलक चौराहा के हर्षिता श्याम बन्नातवाला ने भी परीक्षा उत्तीर्ण की।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/mp/burhanpur/news/mp-news-seema-got-first-place-in-question-forum-070045-6421380.html

No comments:

Post a Comment