सैम यूनिवर्सिटी में स्टार्टअप कॉन्क्लेव
भोपाल| सैम ग्लोबल यूनिवर्सिटी और भोपाल मैनेजमेंट एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में स्टार्टअप एंड एंटरप्रेन्योरशिप कॉन्क्लेव-समाधान के उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए नवीन तथा नवकरणीय ऊर्जा विभाग के प्रमुख सचिव मनु श्रीवास्तव ने कहा कि नौकरियों के पीछे भागने की जगह युवाओं को स्वयं रोजगार प्रदाता बनना चाहिए। इस अवसर पर सैम ग्लोबल यूनिवर्सिटी के चेयरमैन डॉ. हरप्रीत सलूजा ने कहा कि व्यावसायिक छात्रों को स्टार्टअप अपनाना बेहतर विकल्प है। वे अपने ज्ञान व कौशल का उपयोग कर सामूहिक रूप से अपने व्यवसाय स्थापित करें। वहीं कुलाधिपति प्रीति सलूजा ने कहा कि सैम ग्लोबल यूनिवर्सिटी ने नए स्टार्टअप स्थापित करने और रोजगार की स्थापना के लिए एक नियमित मार्गदर्शन सेल स्थापित किया है, जहां कोई भी छात्र मार्गदर्शन और सहायता प्राप्त कर सकता है। सैम ग्लोबल यूनिवर्सिटी के उपाध्यक्ष डॉ. अविराज चावला ने आयोजन की समीक्षा करते हुए छात्रों से प्राप्त इनोवेटिव आइडियाज़ के बारे में चर्चा की। इस अवसर पर स्टार्टअप इंडिया प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया।
सीकेडी पर 50% ऑफ तक की सेल, मिल रही है फुटवियर्स की विशाल रेंज
भोपाल| गुरूनानक कॉम्प्लेक्स, न्यूमार्केट स्थित सीकेडी “चप्पल की दुकान” के दूसरे स्टोर पर पहली सेल का आयोजन किया गया है। इसमें कस्टमर्स को 50% ऑफ तक का फायदा दिया जा रहा है। इस पर अधिक जानकारी देते हुए ओनर मिकाइल सैफी ने बताया कि यह हमारे इस स्टोर की पहली सेल है, जो गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में लगाई गई है। इसमें सीकेडी, ली कूपर, क्रॉफ्टसेलर, हश पपीज, ई-गौस, श्ूल, स्केचर्स, बुकारो आदि ब्रांड्स के फुटवियर्स की विशाल रेंज प्रस्तुत की गई है। इसके अलावा 4,000 से अधिक फुटवियर्स को डिस्प्ले में रखा गया है। यही नहीं, यह अपनी तरह की पहली सेल है, जिसमें हर साईज और रेंज के फुटवियर्स उपलब्ध हैं। उन्होंने आगे बताया कि स्टोर पर फ्रेश स्टॉक भी प्रस्तुत किया गया है, जिसमें खास तौर पर वेडिंग कलेक्शन उपलब्ध कराया गया है। इसके अलावा सीकेडी के इस मल्टी ब्रांडेड फुटवियर स्टोर में सभी नेशनल और इंटरनेशनल ब्रांड्स की रेंज भी संजोई गई है। साथ ही फुटवियर्स से संबंधित आकर्षक एक्सेसरीज और हैंडबैग्स की रेंज भी उपलब्ध कराई गई है। उन्होंने आगे बताया कि सीकेडी का कलेक्शन हम स्वंय फैशन और कम्फर्ट को ध्यान में रखते हुए डिजाइन करवाते हैं, ताकि कस्टमर्स को एक्सक्लूसिव रेंज मिल सके।
भोपाल| हाउसिंग बोर्ड, करौंद स्थित सेंट जार्ज को-एड हा.से. स्कूल में वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पार्षद सुश्री मुबारिका कमरुद्दीन दाऊदी, कमरुद्दीन दाऊदी और स्कूल के संचालक बाबू थाॅमस ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण तथा दीप प्रज्जवलित कर किया। स्कूल के नन्हें-मुन्नों द्वारा ‘‘नवरस’’ थीम पर आधारित रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। स्कूल के निदेशक बाबू थाॅमस व डोना थाॅमस ने आशीर्वचन प्रदान किए। वहीं प्राचार्य रणजीत वर्मा द्वारा वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में स्कूल के एकेडमिक डायरेक्टर डाॅ. यूके मेनन, शिक्षक, छात्र और अभिभावकगण बड़ी संख्या में उपसथित थे।
City Plus
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/bhopal/news/mp-news-anniversary-at-st-george39s-school-064055-6478929.html
No comments:
Post a Comment