‘आदर्श मतदान केंद्र’ विषय पर कराई गई चित्रकला प्रतियोगिता में शासकीय काॅलेज नेपानगर की कृतिका कोरी ने प्रथम, सेवासदन काॅलेज बुरहानपुर की हर्षदा ने द्वितीय और सेवासदन काॅलेज बुरहानपुर के सुमित सन्यास ने तीसरा स्थान पाया। ‘मतदान की अनिवार्यता’ विषय पर कराई गई वाद-विवाद प्रतियोगिता के पक्ष में शासकीय काॅलेज बुरहानपुर की साहेबा बागवान पहले स्थान पर रहीं। शासकीय काॅलेज नेपानगर के अश्विन जाधव ने दूसरा स्थान पाया। सेवासदन विधि काॅलेज बुरहानपुर के हेमंत सोनवने तीसरे स्थान पर रहे। विपक्ष में सेवासदन काॅलेज की ज्ञानेश्वरी ठाकुर पहले और शासकीय काॅलेज नेपानगर के चेतन जाधव दूसरे स्थान पर रहे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/burhanpur/news/mp-news-voters39-day-held-district-level-competitions-065535-6310587.html
No comments:
Post a Comment