दूसरी तरफ अब भी कुछ स्थानों
पर बिक रही अवैध शराब
नर्मदा किनारे अवैध शराब बिक्री पर
अब भी रोक नहीं लग रही। अब भी कुछ
स्थानों पर शराब बेची जा रही है। बता दें कि खलघाट से निसरपुर तक 8 किमी क्षेत्र में ढाबों और किराना दुकानों पर बिक रही अवैध
शराब का मुद्दा भास्कर ने उठाया था।
इसके बाद शुक्रवार को वन मंत्री उमंग सिंघार ने बयान दिया। उन्होंने कहा माफियाओं पर
कार्रवाई के लिए वे मुख्यमंत्री कमलनाथ को पत्र लिखेंगे ताकि अवैध शराब बिक्री पर रोक लग सके। मगर मंत्री के बयान का
असर भी माफियाओं पर नहीं हो रहा। अब भी कुछ अड्डों पर खुलेआम शराब परोसी जा रही। दूसरी तरफ खुद को कार्रवाई से बचाने के लिए आबकारी अधिकारी कार्रवाई के आंकड़े पेश कर रहे और छोटी-माेटी कार्रवाई का दिखावा कर रहे।
धामनाेद में विधायक निवास
के सामने ही बिक रही शराब
इधर धामनोद में विधायक पांचीलाल मेड़ा के घर के सामने ही होटल पर शराब बेची जा रही है। इससे आबकारी और माफियाओं की सांठगांठ स्पष्ट नजर आ रही। साथ ही इससे ढाबा संचालकों के हौंसले भी बुलंद होते जा रहे। गौरतलब है कि मामले में धामनोद के जिला युकां नेता राधेश्याम मुवेल वर्ष 2018 से लगातार शिकायते कर रहे। यहां तक कि उन्होंने मुख्यमंत्री कमलनाथ से मुलाकात भी की। मगर सरकार ने ध्यान नहीं दिया।
नर्मदा किनारे शराब बिक्री का मामला
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/dhar/news/mp-news-forest-minister-said-i-will-write-a-letter-to-the-cm-for-action-on-illegal-liquor-sellers-070620-6473078.html
No comments:
Post a Comment