भास्कर संवाददाता| बनवार
विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल की बैठक ग्राम टिकरी पिपरिया में हुई। जिसमें विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल की कार्यकारिणी का गठन किया गया। इस दौरान संगठन के विषय में विस्तृत जानकारी दी गई और आगामी कार्यक्रम की रूपरेखा बनाई गई। बजरंग दल जिला प्रखंड सह संयोजक गोलू चौबे ने बताया कि विश्व हिंदू परिषद 1964 से लगातार हिंदू समाज की रक्षा का संकल्प लेकर कार्य कर रहा है। जिसमें हमारे मठ मंदिरों की रक्षा, गाे माता की रक्षा, हमारी माताओं बहनों को लव जिहाद से बचाने के संबंध में बताया गया। इस दौरान बताया गया कि अयोध्या में भगवान श्रीराम का भव्य मंदिर बनाया जाना है। जिसकी तैयारियां जोरों से चल रही हैं। बैठक में ग्राम टिकरी पिपरिया से सर्व सहमति से विश्व हिंदू परिषद अध्यक्ष हेमराज सिंह ठाकुर, मंत्री नन्हेंलाल अहिरवार संयोजक, संजय ठाकुर एवं अन्य दायित्वों की घोषणाएं की गई। गुंजी के संयोजक दीपक तिवारी ने बताया की हम और आप सभी को मिलकर हिंदू समाज एवं गाे माता की रक्षा के लिए संकल्प लेना है। बैठक में रामगोपाल तिवारी, नेपाल सिंह, राजा सिंह, अभिषेक अहिरवार, नन्हें लाल अहिरवार, हेमराज सिंह, संजय ठाकुर, देवी सिंह ठाकुर, संदीप सिंह, भरत सिंह, विक्रम सिंह, मिथुन सिंह, अजय, बीपत सिंह, सतीश, कमल, टीकाराम, हिम्मत, रामप्रसाद सहित अनेक लोग मौजूद थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/damoh/news/mp-news-vhp-and-bajrang-dal-executive-constituted-in-tikri-pipariya-village-062528-6340006.html
No comments:
Post a Comment