
आरोन|अखंड रघुवंशी समाज कल्याण महापरिषद आरोन इकाई ने अध्यक्ष भोलाराम जखोदा रघुवंशी युवा अध्यक्ष के नेतृत्व में आरोन एसडीएम केएल यादव को एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में अयोध्या में बन रहे श्रीराम मंदिर की निर्माण ट्रस्ट में श्रीश्री 1008 महामंडलेश्वर कनक बिहारी महाराज को रघुवंशी समाज के प्रतिनिधि के रूप में शामिल करने की मांग करते हुए राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर समाज के विनोद रघुवंशी, भोलाराम रघुवंशी, हरिओम रघुवंशी, राजा रघुवंशी करैया, शंकर रघुवंशी, प्रवेश रघुवंशी, नीरज रघुवंशी, संजीव रघुवंशी, राजीव रघुवंशी, भोला रघुवंशी, राजा रघुवंशी, विक्की रघुवंशी एवं सभी समाजजन उपस्तिथ रहे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source
https://www.bhaskar.com/mp/guna/news/mp-news-demand-for-kanak-bihari-maharaj-to-be-made-a-representative-in-the-temple-trust-063025-6450705.html
No comments:
Post a Comment