Wednesday, January 1, 2020

नए साल की शुरुआत रवि-सिद्ध योग में, सालभर रहेगा बुध का वर्चस्व

भोपाल.नया साल 2020 बुधवार को रवि, सिद्धि व कमल योग के खास संयोग में प्रारंभ होगा। ज्योतिषियों का मत है कि इन तीनों योग में सब कुछ मंगलकारी ही होता है। यह भी अनूठा संयोग है कि 25 मार्च को प्रारंभ होने वाला विक्रम नवसंवत्सर 2077 भी बुधवार के दिन ही शुरू होगा।

सोने पे सुहागा जैसी स्थ्ति इस वर्ष यह भी है कि इस साल का राजा बुध व मंत्री चंद्रमा है और बुधवार प्रथम पूज्य गणेशजी के अधिपत्य वाला वार है। वे विघ्न विनाशक और मंगल मूर्ति हैं, इसलिए यह पूरा साल बीते वर्ष की तुलना में अधिक मंगलकारी रहेगा। पूरे वर्ष बुध का वर्चस्व रहने से युवाओं व महिलाओं के लिए उन्नतिकारक होगा।

ज्योतिषियों का कहना है कि बुध युवाओं का प्रतिनिधि ग्रह तो है ही, वहीं महिलाओं को भी मिश्रित फल देने वाला है। ज्योतिषी गौरीशंकर शास्त्री के अनुसार कन्या लग्न में वर्ष की शुरुअात होगी। इसका स्वामी ग्रह भी बुध है। बावजूद इसके धनु राशि में सूर्य, बुध, गुरु, केतु व शनि का पंचग्रही योग बने रहने तक मौसम में तेजी से उतार चढ़ाव आते रहेंगे। शनि के 24 जनवरी को मकर राशि में प्रवेश के बाद ही मौसम सामान्य हो सकेगा।


युवाओं व महिलाओं के लिए उन्नतिकारक रहेगा नया साल
ज्योतिषी अंजना गुप्ता ने बताया कि नए साल के पहले दिन बुधवार को रवि, सिद्ध व कमल योग रहना शुभ फलदायक है। उन्होंने बताया कि जब पांच से अधिक ग्रह लग्न से चारों केंद्र स्थानों अथवा 1, 4, 7, 10 भावों में हो, तब ग्रहों की अाकृति कुंडली में कमल पुष्प की भांति दिखाई देती है। रवि योग में सब कुछ मंगल ही होता है। अंक ज्योतिष के अनुसार अंग्रेजी नव वर्ष 1/1/2020 का कुल योग भी 6 है। इस अंक का स्वामी शुक्र है, जिससे महिलाओं की उन्नति होगी। खासकर कला व औद्योगिगक क्षेत्र में कार्यरत महिलाओं की। सैंदर्य प्रसाधनों का उत्पाद बढ़ेगा। चंद्रमा के मंत्री रहते धर्म व अध्यात्म के क्षेत्र में कई नए काम होंगे। बुध व शुक्र दोनों का संबंध समृद्धि व संपन्नता से है।


मंदी का असर कम होगा
ज्योतिषी अंजना गुप्ता के मुताबिक 24 जनवरी को शनि धनु राशि से मकर राशि में प्रवेश करेंगे, तब बाजार से मंदी का असर कम होने लगेगा। इसकी वजह यह रहेगी कि शनि और गुरु एक-दूसरे से अलग हो जाएंगे। शनि के राशि परिवर्तन के दौरान कहीं-कहीं अतिवृष्टि या अनावृष्टि हो सकती है।


किस राशि के लिए कैसा रहेगा नया साल
मेष : आर्थिक उन्नति, वृष : मानसिक शांति, मिथुन : मांगलिक कार्य, कर्क : वाणी पर संयम रखें, सिंह : प्रतिष्ठा में वृद्धि, कन्या : रोगों का शमन, तुला : व्यापार में लाभ, वृश्चिक : नए कार्यों में प्रगति, धनु : स्थान परिवर्तन, मकर : स्वास्थ्य में सुधार, कुंभ : रुके हुए होंगे, मीन-संतान सुख।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Beginning of new year in Ravi-Siddha Yoga, Mercury will dominate the year


source https://www.bhaskar.com/mp/bhopal/news/beginning-of-new-year-in-ravi-siddha-yoga-mercury-will-dominate-the-year-126409978.html

No comments:

Post a Comment