इंदाैर. तिलक नगर के बख्तावर राम नगर में एक युवक द्वारा प्रेम-प्रसंग में फांसी लगाकर जान देने का मामला सामने आया है। वह यहां किराए के फ्लैट में रहकर वेब डिजाइनर का काम कर रहा था। दोस्तों का आरोप है कि स्कूल टाइम से गुना की रहने वाली एक लड़की से उसका प्रेम-प्रसंग चल रहा था। मृतक ने उसे वीडियो कॉल के जरिए फांसी लगाने की बात बताई थी, लेकिन उसने हमें जानकारी नहीं दी। पुलिस ने मामला दर्ज करसोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया।
जांच अधिकारी देवीलाल ने बताया कि रविवार शाम को सूचना मिली थी कि बख्तावर रामनगर में एक युवक ने फांसी लगा ली है। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे तो गेट भीतर से बंद था। दरवाजा खोलने पर वह केबल वायर से पंखे पर लटका हुआ था। मृतक गुना का रहने वाला था और यहां किराए से कमरा लेकर वेब डिजाइनर का कोर्स कर रहा था। उसके पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। परिजनों के बयान के बाद ही मौत के कारणों को पता चल पाएगा। हालांकि उसके दोस्तों ने प्रेम-प्रसंग में जान देने की बात कही है। इस पहलू पर भी हम जांच कर रहेहैं। फिलहाल युवक का मोबाइल जब्त कर लिया गया है।
महिला दोस्त घर पहुंची तो पता चली घटना
दाेस्त विवेक शर्मा ने बताया कि सरफराज हमारे साथ करीब तीन साल रहा। इसके बाद वह एक संजय नामक दोस्त के साथ दूसरी जगह रहने चला गया था। शनिवार रात उसे कॉल किया तो उसका फोन बंद आ रहा था। रविवार को एक दोस्त मिला तो उससे मैंने पूछा कि सरफराज गुना तो नहीं गया है। इस पर कहा कि पता नहीं उसका फोन कल से बंद आ रहा है। इसके बाद मैंने सरफराज के भाई को कॉल पूछा कि सरफराज गुना आया है क्या। इसके बाद हम खजराना क्षेत्र में बैठे हुए थे। हमारी एक दोस्त उसके घर गई तो उसने दरवाजा नहीं खाेला। इस पर उसने मकान मालिक और एक दोस्त को बुलाया। उन्होंने देखा तो वह फांसी पर लटका हुआ था। इसके बाद उसने हमें सूचना दी।
8 साल से युवक का एक लड़की से अफेयर था
विवेक ने बताया कि सरफराज वेब डिजाइनर था। उसका गुना की एक लड़की से करीब 8 साल से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। जिससे वह प्रेम करता था, उसे उसने फांसी लगाने की जानकारी वीडियो कॉल कर पर दी थी, लेकिन लड़की ने हमें यह जानकारी नहीं दी थी। सरफराज उससे बहुत प्यार करता था, कहीं भी जाता था तो उसे बताता था। उसने और लड़की दोनों ने एक जैसा टैटू भी गुदवाया था, जिसे किसी विवाद के बाद में लड़की ने टैटू हटवा लिया था।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/indore/news/web-designer-commits-suicide-by-hanging-himself-in-indore-bakhtawar-ram-nagar-tilak-nagar-126610215.html
No comments:
Post a Comment