Wednesday, January 15, 2020

कलेक्टर के आदेश पर सुबह तक कब्जे हटाने की दी थी मोहलत, 7 दिन में भी नहीं हटे

बीते बुधवार को शहर में अाईं कलेक्टर ने सुठालिया रोड से स्थाई और अस्थाई अतिक्रमण अगले दिन हटाने के निर्देश दिए थे, इसके बावजूद सप्ताहभर बाद भी कार्रवाई नहीं हो सकी है। कार्रवाई के लिए प्रशासन ने कलेक्टर के निर्देश पर रात को ही पूरी सड़क की नापजोख करवाकर कब्जे चिन्हित कर लिए थे। एेसे में अतिक्रमण विराेधी मुहिम अटक गई है।

8 जनवरी को ब्यावरा कृषि उपज मंडी परिसर में नातरा-झगड़ा प्रथा पर हुए कार्यक्रम में शामिल होने आईं कलेक्टर निधि निवेदिता अाैर एसपी प्रदीप शर्मा ने शाम को पुराने एबी रोड व सुठालिया रोड का निरीक्षण किया था। उन्हाेेंने दोनों मार्गों पर फुटपाथ व सड़कें तक फैले कब्जों को एक तरफ से सख्ती से हटाने के निर्देश दिए थे। कलेक्टर के निर्देश पर रात को ही एसडीएम रमेश पांडे, तहसीलदार एआर चिरामन ने इन कब्जों की नाप व जोख कराकर चिन्हित भी करा दिए थे। इसके बाद कब्जाधारियों को अगले 24 घंटे में उनके कब्जे खुद ही हटाने की हिदायत दी थी, लेकिन अभी तक कार्रवाई नहीं हो सकी है।

478 कब्जे चिन्हित किए सभी 2-2 फीट टूटेंगे, लगवाए गए थे निशान

कलेक्टर के निर्देश पर राजस्व नक्शे से मिलाकर सुठालिया रोड की कराई गई नापजोख में पूरे मार्ग पर करीब सवा किमी लंबाई में 478 कब्जे प्रशासन द्वारा चिन्हित किए गए थे। सभी दुकानें व मकान सड़क पर औसतन 2- 2 फीट तक आगे पाए गए। इन सभी को चिन्हित कराकर निशान भी लगवाए गए, ताकि कार्रवाई के दौरान एक तरफ से इन्हें तोड़ा जा सके। नापजोख के दौरान अतिक्रमणकारियों को अपने कब्जे 24 घंटे में खुद ही हटाने की हिदायत दी गई थी।

मंत्रियों के दाैराें की व्यस्तता और त्योहार की वजह से कार्रवाई नहीं हुई

सुठालिया रोड पर एक तरफ से सख्ती के साथ बेदखली की कार्रवाई की जाएगी। अभी मंत्रियों के कार्यक्रमों की व्यस्तता और त्योहार की वजह से कार्रवाई नहीं हो सकी है। कल आरओ मीटिंग है उसके बाद बेदखली की कार्रवाई करेंगे। रमेशचंद पांडे, एसडीएम ब्यावरा



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/mp/rajgarh/news/mp-news-the-order-was-given-to-remove-the-occupation-till-morning-on-the-order-of-the-collector-did-not-move-even-in-7-days-070043-6405113.html

No comments:

Post a Comment