Monday, January 6, 2020

योजना 78 में एक करोड़ की संपत्ति 5 करोड़ में रजिस्टर्ड हुई, गोपालगंज में 1.31 लाख की झोपड़पट्टी का 7.5 लाख में हुआ पंजीयन

संजय गुप्ता | इंदौर .शहर में किसी संपत्ति का पंजीयन मूल्य यदि एक करोड़ है तो वह बाजार में अधिकतम किस मूल्य पर बिक सकती है? इसका जवाब वार्ड 34 के स्कीम 78 पार्ट टू जैसे एरिया के साथ ही वार्ड 7 के गोपालगंज झोपड़पट्टी एरिया से मिलता है। स्कीम 78 में एक प्लॉट जिसकी गाइडलाइन कीमत एक करोड़ 32 हजार रुपए के करीब है, उसका पंजीयन करीब सवा पांच गुना अधिक कीमत पर 5 करोड़ 17 हजार रुपए में हुआ है। इसी तरह गोपालगंज की झोपड़पट्टी में एक संपत्ति जिसका गाइडलाइन मूल्य मात्र एक लाख 31 हजार रुपए है, वह करीब पौने छह गुना भाव में साढ़े सात लाख रुपए में रजिस्टर्ड कराई गई है। यह खुलासा ई-संपदा मप्र शासन द्वारा हर शहर में अप्रैल से दिसंबर 2018 के बीच पंजीबद्ध हुए दस्तावेजों के रिकॉर्ड से हुआ है।


दस्तावेज वित्तीय साल 2020-21 के लिए प्रॉपर्टी की नई गाइडलाइन बनाने के लिए निकाले गए हैं। जहां पर संपत्ति के अधिक मूल्य पर रजिस्ट्री हुई है, वहां पर पंजीयन विभाग द्वारा अधिक दाम बढ़ाने के प्रस्ताव बनाए जाएंगे।

निपानिया, न्यू देवास रोड, बिचौली मर्दाना में भी अधिक भाव पर बिक रही संपत्तियां
निपानिया, गोविंद विहार एक्सटेंशन (वार्ड 40), ईश्वर नगर (वार्ड 32), रविशंकर नगर, न्यू देवास रोड, बिचौली मर्दाना की टाउनशिप, गौतमपुरा मेन रोड (वार्ड 59), सैफी नगर, मुंडला नायता एरिया आदि जगहों पर भी करीब दो गुना अधिक कीमत पर संपत्तियों का पंजीयन हुआ है।


शासन ने 20 फीसदी कम कर दी थी गाइडलाइन
मप्र शासन ने साल 2018 में नया कदम उठाते हुए सभी जगहों पर गाइडलाइन बढ़ाने की जगह 20 फीसदी सीधे कम करने का फैसला लिया था। साथ ही रजिस्ट्री शुल्क में इजाफा कर दिया था। अब एक बार फिर पंजीयन विभाग ने सभी जिला पंजीयकों को नई गाइडलाइन का प्रस्ताव बनाने के निर्देश दिए हैं, जिसके लिए दस्तावेजों का परीक्षण कराया जा रहा है।

वार्ड 59 राजबाड़ा चौक पर 66 लाख की संपत्ति 2 करोड़ 40 लाख रुपए में बिकी
एरिया इतने गुना अधिक मूल्य

वार्ड 59 हरसिद्धि राजबाड़ा चौक पौने चार गुना
वार्ड 56 स्नेहलतागंज साढ़े तीन गुना
वार्ड 16 नंदबाग सवा तीन गुना
वार्ड 64 चितावद सवा तीन गुना
वार्ड 36 निपानिया सवा तीन गुना
वार्ड 79 सुख निवास तीन गुना
वार्ड 72 लोकमान्य नगर तीन गुना
वार्ड 59 बृजेश्वरी पौने तीन गुना
वार्ड 41 कैलाशपुरी सवा दो गुना
वार्ड 65 संतकंवर राम सवा दो गुना

जिले के 4200 स्पॉट में से 900 जगहों पर गाइडलाइन से 20% अधिक पर बिकी संपत्ति

जिले में प्रॉपर्टी की गाइडलाइन के लिए 4200 से अधिक स्पॉट हैं। अप्रैल से दिसंबर के बीच रजिस्ट्रियों के दस्तावेजों से सामने आया कि इसमें से ढाई हजार स्पॉट पर तय गाइडलाइन मूल्य से अधिक पर संपत्ति बिकी है। इसमें 1600 से ज्यादा जगह एेसी है, जहां पर तय मूल्य से दस फीसदी अधिक कीमत पर रजिस्ट्री हुई है और 900 स्पॉट एेसे हैं, जहां बाजार मूल्य से 20 फीसदी अधिक कीमत पर रजिस्ट्री की गई है।

ज्यादा बैंक लोन लेने के लिए अधिक मूल्य पर करा रहे रजिस्ट्रेशन

सरकार ने इस साल प्रॉपर्टी के दाम 20 फीसदी कम करते हुए गाइडलाइन जारी की है, लेकिन बाजार में संपत्तियों की लोकेशन को देखते हुए अधिक कीमतों पर खरीदी-बिक्री हो रही है। इसके लिए लोगों को अधिक बैंक लोन की जरूरत है, जिसके चलते पंजीयन भी अधिक मूल्य पर दर्ज किए जा रहे हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
One crore property was registered in 5 crore in plan 78, slum of 1.31 lakh in Gopalganj was registered in 7.5 lakh


source https://www.bhaskar.com/mp/indore/news/one-crore-property-was-registered-in-5-crore-in-plan-78-slum-of-131-lakh-in-gopalganj-was-registered-in-75-lakh-126450678.html

No comments:

Post a Comment