Monday, January 6, 2020

भोपाल में एक दिन में सोना 600 और चांदी 1300 रुपए महंगी हुई

मुंबई/नई दिल्ली/भोपाल .अमेरिका-ईरान के बीच उभरे तनाव से भारतीय बाजार में सोमवार को चिंता का माहौल देखने को मिला। परिणाम स्वरूप बीएसई सेंसेक्स 788 अंक (1.90%) गिरकर 40,677 पर बंद हुआ। यह छह माह में इसकी एक दिन की सबसे बड़ी गिरावट रही। इससे पहले 8 जुलाई को सेंसेक्स 793 अंक गिरा था।

एनएसई का निफ्टी भी 233.60 अंक (1.91%) गिरकर 11,993.05 अंक पर बंद हुआ। वहीं, अंतरराष्ट्रीय कीमतों में तेजी के बीच घरेलू बाजार में सोने-चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिली। भोपाल में सोना 600 रुपए महंगा होकर 40,900 रुपए के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। वहीं चांदी में 1300 रुपए की तेजी देखने को मिली। कीमत 49000 रुपए प्रति किलोग्राम रही।

रुपया 13 पैसे कमजोर, एक डॉलर 71.93 का

डॉलर के मुकाबले 13 पैसे कमजोर हुआ। एक डॉलर की कीमत 71.93 रही।

कच्चे तेल की कीमत 70 डॉलर के पार
क्रूड 70 डॉलर का स्तर पार कर गया। ब्रेंट क्रूड की कीमत 2.76% की तेजी के साथ प्रति बैरल 70.49 डॉलर पर पहुंच गई।

40900 के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा सोना

6 दिन में सोना 1700, चांदी 1500 रु. तेज

2020 के पहले छह दिनों में भोपाल में सोना 1700 रुपए (4.33%) प्रति 10 ग्राम बढ़कर पहली बार 40,900 रुपए प्रति दस ग्राम के उच्चांक पर पहुंच गया। वहीं चांदी में 1500 रुपए की तेजी रही।

700 से 800 रुपए और बढ़ सकता है सोना
कमोडिटी विशेषज्ञ आदित्य जैन मनयां ने बताया कि शेयर बाजार के अलावा कच्चे तेल और सोने में तेजी का दौर जारी रहेगा। सोना मौजूदा स्तर से 700 से 800 रुपए प्रति 10 ग्राम तक बढ़ सकता है। सोने के दामों में इतनी रफ्तार से तेजी 2011 के बाद पहली बार देखी जा रही है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना छह साल के उच्चतम पर

कॉमेक्स में सोने के भाव प्रति आउंस 2.3% बढ़कर 1,588.13 डॉलर पर पहुंच गए। यह बीते छह साल यानी अप्रैल 2013 के बाद इसका सबसे ऊंचा स्तर है।

...और दिल्ली में दाम

सोना : 20 रुपए महंगा होकर 41730 रु. के रिकॉर्ड स्तर पर।

चांदी : 1105 रुपए की तेजी। कीमत 49,430 रु./ किलो।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
अमेरिका-ईरान के बीच उभरे तनाव से भारतीय बाजार में सोमवार को चिंता का माहौल देखने को मिला।


source https://www.bhaskar.com/mp/bhopal/news/600-rupees-and-silver-1300-rupees-expensive-in-a-day-in-bhopal-126450662.html

No comments:

Post a Comment