
धार | मप्र लोक सेवा आयोग इंदौर द्वारा 12 जनवरी को धार में होने वाली राज्य सेवा प्रारंभिक सेवा व राज्य वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा के लिए शनिवार को कलेक्टर श्रीकांत बनोठ ने पांच उड़नदस्ता दल गठित किया है। दल नंबर 1 में डिप्टी कलेक्टर व नगर दंडाधिकारी विजय राय, नायब तहसीलदार जितेंद्र तोमर हैं। दल नंबर 2 में संयुक्त कलेक्टर प्रतापसिंह चौहान, नायब तहसीलदार प्रकाश परिहार, दल नंबर 3 में एसडीएम वीरेंद्र कटारे, राजस्व निरीक्षक दिनेश व्यास रहेंगे। दल नंबर 4 में डिप्टी कलेक्टर व नगर दंडाधिकारी दिव्या पटेल, राजस्व निरीक्षक महेंद्र चौहान और दल नंबर 5 में तहसीलदार भास्कर गाचले, राजस्व निरीक्षक भू- अभिलेख रामअवतार ओझा हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source
https://www.bhaskar.com/mp/dhar/news/mp-news-state-preliminary-service-examination-5-teams-formed-072029-6316868.html
No comments:
Post a Comment