Friday, January 10, 2020

भाेपाल में 5.5 डिग्री काेहरा, काेल्ड वेव और काेल्ड डे तीनों एक साथ

भोपाल .बर्फीली हवा से प्रदेश में फिर कड़ाके की ठंड का दाैर शुरू हाे गया है। भोपाल में शुक्रवार को काेहरा, काेल्ड वेव (शीतलहर) अाैर काेल्ड डे तीनों एक साथ रहे। यहां न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री पर पहुंच गया। इससे पहले 28 दिसंबर काे रात में पारा 5.3 डिग्री पर पहुंचा था। राजधानी में दिन का तापमान 18.7 डिग्री दर्ज किया गया। बैतूल प्रदेश में सबसे ठंडा रहा। यहां पारा 2.4 डिग्री पर पहुंचा। उज्जैन, जबलपुर, इंदाैर, बैतूल , खंडवा, राजगढ़, श्याेपुर कला में सीवियर काेल्ड डे और भाेपाल, धार, खरगाेन, रतलाम, शाजापुर, खजुराहाे, दमाेह, नरसिंहपुर, नाैगांव, रीवा, सागर, सतना, सीधी, उमरिया, मलाजखंड में कोल्ड डे रहा।

कोहरा

क्याें : सुबह नमी 97% थी जाे 40% ज्यादा थी अाैर हवा की रफ्तार कम थी। इस वजह से काेहरा छाया।
कब तक : अाज अाैर कल भी काेहरे के संभावना।

काेल्ड वेव

क्याें : उत्तर से आईबर्फीली हवा के कारण रात का तापमान 5.5 डिग्री पर पहुंच गया। यह सामान्य से 5 डिग्री कम रहा।
कब तक : दो दिन और शीतलहर चल सकती है।

कोल्ड डे

क्याें : उत्तर भारत में बर्फबारी के बाद बर्फ पिघली अाैर सर्द हवा आई। इस कारण दिन के तापमान में भी गिरावट हुई।
कब तक : भोपाल सहित कई जगह अाज भी काेल्ड डे रहेगा।

और बढ़ेगी ठंड.... मकर संक्रांति पर बादल, बूंदाबांदी के आसार
माैसम वैज्ञानिक पीके साहा ने बताया कि शनिवार काे उज्जैन, भाेपाल, ग्वालियर, इंदाैर, हाेशंगाबाद सागर व शहडाेल संभागाें में कहीं-कहीं शीतलहर चलने का अनुमान है। कुछ जगह कोल्ड डे भी रह सकता है। 15 जनवरी काे मकर संक्रांति पर बादल छाने अाैर बूंदाबांदी की संभावना है। इस दौरान दिन का तापमान 18 डिग्री के आसपास औररात का 11 डिग्री तक रहने की संभावना।

पचमढ़ी 4.0 डिग्री रायसेन 4.50, श्याेपुर कलां 4.4 डिग्री, रतलाम 4.8 डिग्री, गुना 5.0 डिग्री, नाैगांव 5.3 डिग्री, भाेपाल 5.5 डिग्री, मलाजखंड 5.7 डिग्री, ग्वालियर 5.8 डिग्री, उमरिया 5.9डिग्री

आज 9:30 बजे के बाद लगेंगे स्कूल
शनिवार काे शहर के निजी, सरकारी और सीबीएसई स्कूल सुबह 9:30 बजे के बाद लगेंगे। कलेक्टर तरुण पिथाैड़े का कहना है कि माैसम वैज्ञानिकाें द्वारा बताए गए पूर्वानुमान के अनुसार यह निर्णय लिया गया है। रविवार अवकाश ही रहता है, इसीलिए शनिवार काे ही स्कूलाें के समय में बदलाव किया गया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
बर्फीली हवा से प्रदेश में फिर कड़ाके की ठंड का दाैर शुरू हाे गया है।


source https://www.bhaskar.com/mp/bhopal/news/55-degree-kehra-called-wave-and-called-day-together-at-bhapel-126484371.html

No comments:

Post a Comment