Saturday, January 4, 2020

पंच में शरीर से टच होते ही पेनल्टी, फेस किक में टच जरूरी, लगातार 4 पेनल्टी पर विरोधी जीत जाता है मैच

कराते चैंपियनशिप में बच्चों ने अलग-अलग इवेंट में खेल कौशल दिखाया

भास्कर संवाददाता | धार

राज्यस्तरीय कराते चैंपियनशिप में भाग ले रहे बच्चों ने तीसरे दिन भी अलग-अलग इवेंट में खेल कौशल का प्रदर्शन किया। कई खिलाड़ी काता तो कई कुमिते फाइट करते नजर आए।

शनिवार को भारतीय खेल प्राधिकरण के हॉल में कराते विशेषज्ञ और प्रदेश के तकनीकी निदेशक राजेंद्रसिंह तोमर ने खेल की बारीकियों को बताया। अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर पर मेडल जीत चुकी जबलपुर और ग्वालियर की खिलाड़ियों ने भास्कर के लिए डेमो देकर खेल के तकनीकी पक्ष को बताया।

यूकाे एक पाइंट के लिए पंच लगाते हुए खिलाड़ी।

वाजारी : दो पाइंट

जापानी भाषा के शब्द वाजारी का अर्थ दो पाइंट होता है। इस अटैक को एनीकिक भी कहते हैं। इसमें गर्दन से शरीर के मध्य भाग तक पंच किया जाता है। इसके दो अंक मिलते हैं। हर अटैक में दूरी का विशेष ध्यान रखना जरूरी है।

जोदान गेरी : तीन पाइंट

जापानी शब्द जोदान गेरी का अर्थ तीन पाइंट होता है। इसमें फेस किक का प्रयोग होता है। इसे इप्पोन भी कहते हैं। पैर से जो किक फेस के ऊपर मारी जाती है वह हल्के से टच होना चाहिए। यदि तेज गति में टच होने परे फाउल माना जाता है। इस विधा के तीन पाइंट मिलते हैं। मवासी गेरी यानी राउंड किक का प्रयोग भी होता है, इसमें पीठ पर पैर का पंजा टच होता है। इसके 3 अंक मिलते हैं। काता व कुमिते में भाग लेने वाले खिलाड़ियों में जूनियर के लिए दो और सीनियर के लिए तीन मिनट का मैच होता है।

अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर की मेडल प्राप्त खिलाड़ियों ने दिया भास्कर के लिए डेमो, यूको का एक, वाजरी के दो और इप्पोन के मिलते हैं तीन पाइंट

ग्वालियर और जबलपुर की इंटरनेशनल और नेशनल मेडलिस्ट ने दिया डेमो : भारतीय खेल प्राधिकरण के हॉल में जबलपुर की पूनम पांडे (नेशनल 2017 में कांस्य पदक, लाल किट) और ग्वालियर की निहारिका कोरव (इंटरनेशनल कामनवेल्थ चैंपियनशिप दिल्ली 2016 गोल्ड मेडल, नीला किट) ने भास्कर के लिए डेमो देकर खेल की विधा को बताया।

तीसरे दिन हुए 11 इंवेट, 11 गोल्ड, 11 सिल्वर और 22 कांस्य जीते : भारतीय खेल प्राधिकरण के दुष्यंत चौहान ने बताया कि राज्यस्तरीय कराते चैंपियनशिप में तीसरे दिन शनिवार को 11 इवेंट हुए। इसमें खिलाड़ियों ने 11 गोल्ड, 11 सिल्वर और 22 कांस्य पदक जीते। धार की रक्षा इंदुलकर ने इंदौर को हराकर गोल्ड जीता। हर्षिता राठौर ने सिल्वर और मोहित बायरे ने होशंगाबाद को हराकर कांस्य पदक जीता।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Dhar News - mp news penalty as soon as punch is touched by the body touch in face kick required opponent wins on 4 consecutive penalties
Dhar News - mp news penalty as soon as punch is touched by the body touch in face kick required opponent wins on 4 consecutive penalties
Dhar News - mp news penalty as soon as punch is touched by the body touch in face kick required opponent wins on 4 consecutive penalties


source https://www.bhaskar.com/mp/dhar/news/mp-news-penalty-as-soon-as-punch-is-touched-by-the-body-touch-in-face-kick-required-opponent-wins-on-4-consecutive-penalties-072019-6316856.html

No comments:

Post a Comment