Friday, January 17, 2020

3 दिन बाद अस्पताल के पीछे नाले में मिला घर से लापता कैंसर पीड़ित बुजुर्ग का शव

ब्यावरा| शहर के सिविल अस्पताल के पीछे नाले में पुलिस ने कैंसर पीड़ित एक बुजुर्ग का शव बरामद किया है। मृतक बीती 14 जनवरी से अपने घर से लापता था परिजनों ने जिसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी। देहात थाना पुलिस ने बताया कि शुक्रवार शाम 4 बजे सूचना मिली थी कि अस्पताल के पीछे नाले में एक बुजुर्ग का शव पड़ा हुआ है। लाश मिलने की खबर के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया। इस दौरान धीरे- धीरे लाश को देखने के लिए लोगों की भीड़ लग गई।

माैके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा तैयार कर लाश को पीएम करवाने के लिए सिविल अस्पताल भेजा। तभी शव की शिनाख्त शहर के भंवरगंज निवासी 55 वर्षीय जगदीश पुत्र चुन्नीलाल धोबी के रूप में हुई। पुलिस ने बताया कि मृतक के परिजनों ने बताया कि है कि जगदीश कैंसर की बीमारी से पीड़ित था और वह 14 जनवरी को घर से बिना बताए कहीं चला गया था, परिजनों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज करवाई थी। पुलिस ने पीएम के बाद मर्ग कायम कर शव को परिजनों को सौंप दिया। साथ ही मामले को जांच में लिया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Biyawara News - mp news dead body of cancer stricken elderly found in a drain behind the hospital 3 days later
Biyawara News - mp news dead body of cancer stricken elderly found in a drain behind the hospital 3 days later


source https://www.bhaskar.com/mp/rajgarh/news/mp-news-dead-body-of-cancer-stricken-elderly-found-in-a-drain-behind-the-hospital-3-days-later-070022-6420853.html

No comments:

Post a Comment