Thursday, January 23, 2020

शहर के 36 में से 28 वार्डों में जनसंख्या विसंगति इसे दूर करने पहले परिसीमन, फिर होगा आरक्षण

नगर पालिका के 36 वार्डों के नए सिरे से परिसीमन के लिए प्रशासन ने कार्रवाई शुरू कर दी है। कलेक्टर रोहित सिंह ने इसके लिए डिप्टी कलेक्टर अाैर जिला शहरी विकास अभिकरण (डूडा) के प्रभारी अधिकारी अनुराग निंगवाल को अधिकृत किया है। उनकी देखरेख में ही वार्डों का परिसीमन हाेगा। डूडा की मांग पर नपा के तीन कर्मचारियों को भी परिसीमन कार्य होने तक डूडा में अटैच कर दिया गया है ताकि समयानुसार परिसीमन की कार्रवाई पूरी हो सके।

नपा के 36 वार्डों में से 28 वार्डों में शासन के नियम के विरुद्ध जनसंख्या संबंधी कई विसंगतियां हैं। वार्ड 11 में मात्र 1755 की आबादी आती है जबकि वार्ड 33 में आबादी 6545 है। शासन का नियम है कि निकाय की जनसंख्या के अनुसार सभी वार्डों में बराबर जनसंख्या होनी चाहिए। यह आंकड़ा वर्ष 2011 की जनसंख्या के हिसाब से 2785 आता है। नियमानुसार इस आंकड़े में 15 फीसदी कम या अधिक जनसंख्या किसी वार्ड में हो सकती है लेकिन नपा के वार्डों में कई गुना फर्क होने के बाद भी नपा व प्रशासनिक अधिकारी नपा के परिसीमन को लेकर गंभीर नजर नहीं आ रहे थे।

प्रक्रिया नपा के वार्डों के परिसीमन पर असमंजस खत्म, कलेक्टर ने डिप्टी कलेक्टर अनुराग निंगवाल को किया अधिकृत

नपा के अधिकारी टाल रहे थे परिसीमन, लेकिन दैनिक भास्कर लगातार उठा रहा था यह मुद्दा

2014 के परिसीमन को ही ठीक बता रहे थे नपा अफसर: शासन ने निकायों के परिसीमन व सीमावृद्धि के आदेश जारी होने के बाद दैनिक भास्कर ने 30 दिसंबर को पहली बार प्रकाशित किया था कि नपा वार्डों का नए सिरे से परिसीमन होने के बाद वार्डों की तस्वीर बदलेगी। परिसीमन की कार्रवाई शुरू न होने पर दैनिक भास्कर ने 5 जनवरी को हर वार्ड की जनसंख्या व मतदाता संख्या के आंकड़ों के साथ खबर प्रकाशित की जिसमें बताया गया कि भारी विसंगति के बाद भी नपा परिसीमन टाल रही है। 19 जनवरी को दैनिक भास्कर ने फिर से खबर प्रकाशित कर बताया कि नपा वर्ष 2014 में परिसीमन होने की बात कह रही है, फिर भी वार्डों में भारी विसंगतियां हैं लेकिन सुधार को लेकर अफसर गंभीर नहीं हैं। अंतत: खबराें का प्रशासनिक अफसरों पर असर हुआ। वार्डों के परिसीमन के लिए कलेक्टर ने डिप्टी कलेक्टर अनुराग निंगवाल को अधिकृत कर कार्रवाई शुरू करा दी है।

नपा के इन कर्मचारियों को किया डूडा में अटैच

परिसीमन कार्य के लिए नपा कर्मचारी अतर सिंह, हरिमोहन साहू व एआरआई अकिल खान को डूडा में परिसीमन कार्य होने तक अटैच किया गया है। नपा के प्रभारी सीएमओ बाबूलाल कुशवाह के अनुसार उन्होंने तीनों कर्मचारियों को डूडा ज्वाइन करा दिया है। यह कर्मचारी अब परिसीमन से संबंधित काम करेंगे।

वहीं अधिकारियों का कहना है कि परिसीमन और वार्ड आरक्षण की प्रक्रिया तीस जनवरी तक किया जाना है लेकिन उम्मीद की जा रही है कि अारक्षण प्रक्रिया को लेकर तारीख बढ़ सकती है। इस दौरान लोगों से दावा आपत्ति मांगे जाएंगे, दावा आपत्ति का निराकरण करने के बाद परिसीमन की कार्रवाई होगी।

अब आगे क्या होगा

नपा और डूडा के अधिकारी व कर्मचारी नए सिरे से वार्डों की सीमा व जनसंख्या नियमानुसार निर्धारित करेंगे। इसके बाद नए सिरे से बने वार्डों का सार्वजनिक प्रकाशन कर लोगों से दावे आपत्तियां मांगी जाएगी। दावे आपत्तियों का निराकरण करने के बाद वार्डों के परिसीमन को अंतिम रूप दिया जाएगा। इससे शासन के पास भेजा जाएगा। शासन से स्वीकृति मिलने के बाद परिसीमन की प्रक्रिया पूरी मानी जाएगी।

भास्कर द्वारा 30 दिसंबर, 5 और 19 जनवरी को प्रकाशित खबर।

डिप्टी कलेक्टर निंगवाल को किया अधिकृत

नपा दतिया के वार्डों की विसंगति को दूर करने व नए सिरे से परिसीमन के लिए डिप्टी कलेक्टर निंगवाल को अधिकृत किया गया है। परिसीमन कार्य में सहयोग के लिए नपा के तीन कर्मचारियों को डूडा में संलग्न किया गया है। विवेक रघुवंशी, एडीएम, दतिया



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Datia News - mp news in 28 out of 36 wards of the city population discrepancy will be first delimited then reservation
Datia News - mp news in 28 out of 36 wards of the city population discrepancy will be first delimited then reservation
Datia News - mp news in 28 out of 36 wards of the city population discrepancy will be first delimited then reservation
Datia News - mp news in 28 out of 36 wards of the city population discrepancy will be first delimited then reservation


source https://www.bhaskar.com/mp/datia/news/mp-news-in-28-out-of-36-wards-of-the-city-population-discrepancy-will-be-first-delimited-then-reservation-071048-6465183.html

No comments:

Post a Comment