मूंग में तेजी संभव
इंदौर| उड़द, मसूर एवं मटर में तेजी के बाद मूंग के भावों में सुधार आता जा रहा है। मूंग की आवक धमी पड़ गई है। हालांकि मूंग दाल- मोगर में मांग कम है। राजस्थान की मंडियों में आवक दम तोड़ती नजर आ रही है। पिछले सीजन में मूंग दागी हो गया था, अत: अच्छी क्वालिटी की मिलीगत कठिन हो गई है। पिछले वर्ष का स्टॉक बाहर आ रहा है। मूंग की गर्मी की फसल आने 5 माह का समय शेष है। आयात लायसेंस नहीं दिए तो तेजी आने की प्रबल आशंका व्यक्त की जा रही है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/dhar/news/mp-news-bonus-of-rs-350-for-tur-producers-in-karnataka-072012-6316840.html
No comments:
Post a Comment