शहर में एमजेएस काॅलेज के पास बायपास किनारे शनिवार की सुबह 9.30 बजे सीवर लाइन की खुदाई के दौरान पोकलेन से टकराकर दो मजदूर 30 फीट गहरे गड्ढे में गिर गए। इनमें से एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस जब तक मौके पर पहुंची तब तक घायल को ठेकेदार के लोग निजी अस्पताल ले जा चुके थे। पुलिस ने मृतक के शव का पीएम कराकर मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है।
शहर में इन दिनों गौरी सरोवर के किनारे सीवर लाइन के निर्माणाधीन पंपिंग स्टेशन से रतनूपुरा स्थित एसटीपी (सीवर ट्रीटमेंट प्लांट) के लिए मेन लाइन बिछाई जा रही है। इस लाइन को बायपास से क्राॅस करने के लिए एमजेएस कॉलेज के पास पुलिया से निकाला जा रहा है, इसके लिए खुदाई चल रही है। बायपास किनारे शनिवार की सुबह 9.30 बजे खुदाई चल रही थी, तभी यहां काम कर रहे इरफान अली (21) पुत्र रहमान अली और सेखूमल (23) पुत्र तजबून अली दाेनाें निवासी मालदा पश्चिम बंगाल भी मौके पर काम कर रहे थे, तभी पोकलेन ऑपरेटर ने लापरवाही की अाैर पाेकलेन मशीन से टकराकर दोनों मजदूर करीब 30 फीट गहरे गड्ढे में गिर गए। ऊपर से मिट्टी गिरने से वे दब गए। आनन फानन में दोनों मजदूरों को बाहर निकाला गया लेकिन तब तक इरफान की मौत हो चुकी थी। सेखूमल बुरी तरह से जख्मी हो गया था। ठेकेदार के लोग आनन फानन में मृतक के शव को जिला अस्पताल और घायल को ग्वालियर के किसी निजी अस्पताल में लेकर पहुंचे जहां अब उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/bhind/news/mp-news-two-laborers-fell-into-a-30-foot-deep-pothole-due-to-the-impact-of-the-poklen-one-dead-by-being-buried-in-the-soil-the-other-injured-064026-6479473.html
No comments:
Post a Comment