Thursday, January 23, 2020

मद्य निषेध संकल्प दिवस 30 को

दतिया | सामाजिक न्याय एवं निःशक्तजन कल्याण विभाग द्वारा 30 जनवरी को महात्मा गांधी की पुण्य तिथि के अवसर पर मद्य निषेध संकल्प दिवस का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज के सभी वर्गों में बढ़ती मदिरापान, सेवन की प्रवृत्ति को रोकने के साथ ही इससे होने वाले दुष्परिणामों से समाज को अवगत कराना भी है। विद्यालय, महाविद्यालय, नपं, ननि, जिपं, जनपद पंचायत, स्वैच्छिक संस्थाएं तथा स्थानीय जनप्रतिनिधियों को कार्यक्रम में शामिल करने की बात कही गई है। मद्य निषेध संकल्प दिवस पर सेमिनार, वर्कशॉप, रैली, प्रदर्शनी, वाद-विवाद, निबंध प्रतियोगिता, पोस्टर प्रतियोगिताएं एवं नाटक, गीत, नृत्य आदि सांस्कृतिक कार्यक्रम व सभाएं आयोजित कर मद्य निषेध संकल्प दिवस का आयोजन करने के निर्देश दिए गए हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/mp/datia/news/mp-news-prohibition-of-alcohol-on-day-30-070619-6465208.html

No comments:

Post a Comment