Friday, January 10, 2020

300 किसानों काे नहीं मिल सका प्याज के समर्थन मूल्य का लाभ

मुख्यमंत्री प्याज कृषक प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत समर्थन मूल्य का लाभ राजधानी के अासपास के 300 किसानाें काे नहीं मिल पाया। इन किसानाें का रिकाॅर्ड गिरदावरी एप में अपलाेड नहीं हाे पाने के कारण इनका याेजना में रजिस्ट्रेशन नहीं हाे पाया था। एेसे में किसानाें काे मजबूरन अपनी प्याज कम दाम पर बेचनी पड़ी थी। दरअसल, सरकार ने प्याज के लिए 800 रुपए समर्थन मूल्य तय किया था। इसके लिए किसानाें काे याेजना में रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य था, लेकिन 2017 में 13 मूल गांव से 24 गांव बनाए गए थे, ये मजरा टाेला थे। एेसे में इनका रिकाॅर्ड एप पर अपलाेड नहीं हुअा था। एेसे में इन गांवाें के 300 किसानाें काे अपनी प्याज 400 रुपए में बेचनी पड़ी अाैर उन्हें समर्थन मूल्य का लाभ नहीं मिल पाया है। जिला उद्यानिकी अधिकारी बीएस कुशवाह का कहना है कि जिन किसानों ने पंजीयन कराया था, उनको भावांतर के लाभ के बिल बनाकर शासन को भेज दिए हैं, शेष किसानों के खसरे का मिलान नहीं होने से उनका पंजीयन नहीं हुआ है।

गिरदावरी एप में अपलाेड नहीं हुअा था रिकाॅर्ड



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/mp/bhopal/news/mp-news-300-farmers-could-not-get-benefit-of-onion-support-price-064513-6366475.html

No comments:

Post a Comment