Thursday, January 16, 2020

आज छंटेंगे बादल, 30 बढ़ सकता है दिन का तापमान

गुरुवार काे सुबह साढ़े छह बजे से 9 बजे तक विजिबिलिटी महज 50 मीटर रह गई थी। अासमान पर छाए बादलाें ने सुबह के वक्त काेलार, शाहपुरा, चूनाभट्टी, त्रिलंगा, अरेरा काॅलाेनी, हाेशंगाबाद राेड अाैर साकेत नगर समेत अासपास के इलाकाें में हल्की बूंदाबांदी भी हुई। इसका असर यह हुअा कि दिन का तापमान 4.4 डिग्री गिरकर 19.9 डिग्री पर पहुंच गया। इससे पहले रात के तापमान में 3.9 डिग्री का इजाफा हुअा था। रात का तापमान 14.8 डिग्री दर्ज किया गया था। माैसम वैज्ञानिकाें की मानें ताे शुक्रवार काे भी घना काेहरा छाने के अासार हैं। वरिष्ठ माैसम वैज्ञानिक एके शुक्ला ने बताया कि शुक्रवार काे ऊपरी चक्रवात के अागे बढ़ने के अासार है इसके असर से शहर में बादल छंट जाएंगे। धूप खिलने से दिन के तापमान में दाे से तीन डिग्री तक का इजाफा हाे सकता है।

सुबह 9 बजे 50 मी. रह गई थी विजिबिलिटी

एयर ट्रैफिक...एक फ्लाइट कैंसिल, 7 लेट

शाम 4 बजे|वीआईपी रोड

कोहरे के कारण ढाई घंटे तक की देरी से पहुंचीं ट्रेनें

ट्रेन का नाम देरी घंटे में

कुशीनगर एक्सप्रेस 2:25

कनार्टका एक्सप्रेस 2:01

मालवा एक्सप्रेस 2:11

तमिलनाडु एक्सप्रेस 1:30

भोपाल एक्सप्रेस 1:36 घंटे

श्रीधाम एक्सप्रेस 0:40

दक्षिण एक्सप्रेस 1:10

यशवंतपुर संपर्क क्रांति 1:15

छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस 0:45

पंजाब मेल 1:45



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Bhopal News - mp news today the clouds will clear day temperature may rise by 30


source https://www.bhaskar.com/mp/bhopal/news/mp-news-today-the-clouds-will-clear-day-temperature-may-rise-by-30-065101-6412770.html

No comments:

Post a Comment