Wednesday, January 15, 2020

रेलिंग से टकराई बाइक, 2 युवक घायल, विदिशा रैफर

बाइक से जा रहे 2 युवक मंडीबामोरा चौकी अंतर्गत ग्राम धंसरा के मोड़ पर लगी रेलिंग से टकरा गए और गंभीर रूप से घायल हो गए।

सूचना मिलने पर घायलों को 108 एंबुलेंस से कुरवाई स्वास्थ्य केंद्र में भेजा गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायलों की स्थिति गंभीर होने के कारण विदिशा रैफर किया गया। जानकारी के अनुसार गंभीरिया निवासी गोलू अहिरवार उम्र 22 वर्ष एवं जितेंद्र अहिरवार 28 वर्ष दोनों बाइक से जा रहे थे। तभी दोपहर करीब डेढ़ बजे उनकी बाइक धंसरा के मोड़ पर लगी लोहे की रेलिंग से टकरा गई। जिससे दोनों घायल हो गए। सूचना मिलते ही कुरवाई 108 एंबुलेंस के साथ डॉक्टर भारत साहू एवं पॉयलट श्रीकांत यादव मौके पर पहुंचे और घायलों को उठाकर कुरवाई स्वास्थ्य केंद्र में भेजा गया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/mp/sagar/news/mp-news-bike-collided-with-railing-2-youth-injured-vidisha-reefer-070020-6404738.html

No comments:

Post a Comment