Sunday, January 19, 2020

आयुष्मान भारत निरामय की नारा स्पर्धा 28 को

आयुष्मान भारत निरामय मप्र का प्रचार-प्रसार करने के लिए स्कूल एवं कॉलेजों में नारा लेखन प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। नारा लेखन प्रतियोगिता के लिए पुरस्कार राशि एक हजार रुपए निर्धारित की गई है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. महावीर खंडेलवाल ने बताया 28 जनवरी को प्रथम चरण में जिले के कुल 15 स्कूलों में प्रतियोगिता होगी। जिसमें शासकीय उत्कृष्ट उमावि माधवनगर , शासकीय कन्या उमावि दशहरा मैदान, शासकीय कन्या उमावि सराफा, शासकीय मॉडल उमावि, शासकीय कन्या उमावि विजयाराजे, उत्कृष्ट उमावि बड़नगर, कन्या उमावि बड़नगर, उत्कृष्ट उमावि महिदपुर, कन्या उमावि महिदपुर, उत्कृष्ट उमावि खाचरौद, कन्या उमावि खाचरौद, उत्कृष्ट उमावि तराना, कन्या उमावि तराना, उत्कृष्ट उमावि घटि्टया, मॉडल उमावि घटि्टया शामिल हैं। नारा लेखन प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं को प्रति स्कूल प्रथम पुरस्कार में 500 रुपए, द्वितीय पुरस्कार में 300 रुपए आैर तृतीय पुरस्कार में 200 रुपए दिए जाएंगे।

स्कूल एवं कॉलेजों में किया जाएगा आयोजन



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/mp/nagda/news/mp-news-ayushman-bharat-niramay-slogan-on-28th-062510-6433282.html

No comments:

Post a Comment