Saturday, January 11, 2020

सम्मान... 25 महिला पेंशनरों सहित 1948में जन्में 18 वरिष्ठ पेंशनरों का किया सम्मान, समारोह में रुके एरियर का भुगतान कराने पर दिया जोर

पेंशनर एसोसिएशन के जिला स्तरीय सम्मान समारोह में शनिवार को अग्रवाल धर्मशाला में 25 महिला पेंशनरों सहित जिले के 1948 में जन्में 18 वरिष्ठ पेंशनरों का सम्मान किया गया। शीतलहर और कड़ाके की ठंड के बाद भी सैकड़ों पेंशनर सुबह ही ब्यावरा पहुंचे व कार्यक्रम में शिरकत की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पेंशनर्स संघ के प्रदेशाध्यक्ष ओपी बुधौलिया, जिलाध्यक्ष पं दिनेश शर्मा थे। प्रदेशाध्यक्ष अाेपी बुधौलिया ने कहा कि सरकार पेंशनरों की मांगों को नहीं मान रही है, जिससे पेंशनर्स परेशान हैं। कई पेंशनरों का पहले 27 माह का एरियर नहीं मिला, 32 माह का एरियर भी रुका हुआ है। सातवें वेतनमान के समय भी कई विसंगति रही जिससे पेंशनर्स परेशान हैं। श्री बुधोलिया ने सभी मांगों पर प्रदेश की कमलनाथ सरकार से ध्यान देते हुए जल्दी ही निराकरण करने की मांग की। समारोह को जिलाध्यक्ष पं शर्मा के अलावा गोपालकृष्ण पांडे सहित अन्य ने भी संबोधित किया।

1948 में जन्में इन वरिष्ठ पेंशनरों का किया सम्मान: समारोह के दौरान वर्ष 1948 में जन्में 18 वरिष्ठ पेंशनरों का सम्मान किया गया।। इनमें आरएस सोनी, प्रेमनारायण चौधरी, बाबूलाल मंत्री, महेंद्रसिंह चौहान, बाबूलाल दांगी, घनश्याम राठौर, शिवनारायण कारपेंटर, गौरीशंकर सक्सेना, प्रहलाद सिंह गौड़, छोटेलाल मिश्रा, ऊंकारलाल बारकिया, कैलाशनारायण सक्सेना, काेमल प्रसाद शर्मा, आरएन शिवहरे, आरसी वर्मा, प्रेमनारायण यादव आदि शामिल हैं। 25 महिला पेंशनरों को शॉल, श्रीफल देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में ब्यावरा इकाई के रामबाबू सोनी, मुरलीधर पालीवाल, कृष्णदास सिंघल, जेएल मारोठिया, राकेश शर्मा, भानु टेलर्स, एआर खान, डीआर यादव, कैलाशचंद्र व्यास, श्यामसुंदर मिश्रा, प्रो. रतनलाल शर्मा, रामचंद्र कारपेंटर सहित अन्य मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन रामबाबू सोनी, जेएल मारोठिया ने किया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Biyawara News - mp news honor honored 18 senior pensioners born in 1948 including 25 women pensioners insisted on paying arrears stopped at the ceremony


source https://www.bhaskar.com/mp/rajgarh/news/mp-news-honor-honored-18-senior-pensioners-born-in-1948-including-25-women-pensioners-insisted-on-paying-arrears-stopped-at-the-ceremony-065549-6374687.html

No comments:

Post a Comment