Thursday, January 2, 2020

भोपाल संभाग को पहली पारी में 170 रनों की बढ़त

अनिकेत वर्मा और अरहम अकील के बाद प्रियांशु शुक्ला के दोहरे प्रदर्शन की बदौलत भोपाल संभाग ने हीरालाल गायकवाड़ अंडर-18 अंतर संभागीय क्रिकेट प्रतियोगिता में सागर के विरुद्ध पहली पारी में 170 रनों की बढ़त हासिल कर ली है। सागर में खेले जा रहे इस मुकाबले के दूसरे दिन गुरुवार को भोपाल ने अपनी पहली पारी को 232 रनों से आगे बढ़ाया और स्कोर में 39 रनों का इजाफा किया। भोपाल के लिए प्रियांशु शुक्ला ने आखिरी विकेट के रूप में नाबाद 24 रन जोड़े। उसके बाद सागर की टीम को शाम होते तक नौ विकेट पर 101 रन के स्कोर पर ला पटका। उसकी ओर से अरिन लोधी ही नाबाद 22 रन की बड़ी पारी खेल पाए । शेष बल्लेबाज कुछ खास न कर सके। भोपाल संभाग के लिए प्रियांशु शुक्ला ने पांच और रितिक टाडा ने दो विकेट लिए। भोपाल इस ग्रुप से सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई कर चुकी है। चार टीमों के पूल में भोपाल जबलपुर पर सीधी जीत तथा ग्वालियर पर पहली पारी में बढ़त के आधार पर जीत दर्ज करने के बाद सागर पहुंची है। दूसरे दिन तक के प्रदर्शन अनुसार भोपाल टीम यहां भी सीधी जीत की तैयारी में है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Bhopal News - mp news bhopal division got a lead of 170 runs in the first innings


source https://www.bhaskar.com/mp/bhopal/news/mp-news-bhopal-division-got-a-lead-of-170-runs-in-the-first-innings-065052-6299689.html

No comments:

Post a Comment