Tuesday, January 7, 2020

17 साल की किशोरी के पेट व कंधे में लगी गोली, पुलिस तलाश रही, गोली मारने वाला कौन

इंटर में पढ़ रही 17 साल की किशोरी प्रिया सेंगर को गनशॉट के चलते अंबाह से ग्वालियर ले जाया गया है। मंगलवार शाम 6.30 बजे की घटना को लेकर अंबाह पुलिस इस तथ्य की पड़ताल कर रही है कि छात्रा को किसने मारी है। पुलिस ने उस घर को सील कर दिया है जहां गनशॉट की घटना हुई है।

गोरमी थाने में पदस्थ सिपाही मुन्नेश सेंगर का बेटा मंगलवार की शाम 6.30 बजे अपनी छोटी बहन प्रिया (17) को घायल अवस्था में सिविल अस्पताल लेकर पहुंचा। डॉक्टर ने किशोरी को प्राथमिक उपचार देकर जिला अस्पताल के लिए रैफर कर दिया।

किशोरी के साथ उसकी मां भी ग्वालियर गई है। किशोरी ने अपने बयान में डॉक्टर को बताया कि उसने गोली खुद मारी है। लेकिन चर्चा है कि किशोरी को किसी युवक ने गोली मारी है। पुलिस का संदेह है कि लड़की के भाई ने ही तो कहीं बहन को गोली नहीं मारी है। बहरहाल पुलिस ने अंबाह के डायवर्सन रोड स्थित चौबे गली में मुन्नेश सेंगर के मकान को सील कर दिया है। बुधवार को ग्वालियर से काेई व्यक्ति लौटकर अंबाह आएगा तब पुलिस घटनास्थल का मौका मुआयना करेगी। टीआई शिव सिंह यादव ने गंभीर घायल किशोरी के बयान के लिए पुलिस स्टाफ को ग्वालियर भेजा है। बयान व प्री-एमएलसी आने के बाद पुलिस इस मामले में मुकदमा कायम करेगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/mp/shivpuri/news/mp-news-shot-in-the-stomach-and-shoulder-of-17-year-old-teenager-police-searching-who-is-going-to-shoot-062510-6340708.html

No comments:

Post a Comment