Friday, January 3, 2020

पहले मैच में पीजी काॅलेज ने डीसीए जूनियर को 17 रन और दूसरे में डीसीए ने सारंगपुर को 8 विकेट से हराया

शहर के पीजी कॉलेज ग्राउंड चल रही लेदर बॉल टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे दिन शुक्रवार को 2 मैच खेले गए। जिला क्रिकेट एसोसिएशन (डीसीए) राजगढ़ द्वारा कराई जा रही इस प्रतियोगिता के दूसरे दिन पहला मैच पीजी कॉलेज ब्यावरा और जिला क्रिकेट एसोसिएशन (डीसीए) जूनियर के बीच खेला गया। इसमें पीजी कॉलेज की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 187 रन का लक्ष्य दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी जिला क्रिकेट एसोसिएशन जूनियर की टीम इसे हासिल नहीं कर पाई और 17 रन से हार गई। इसमें योगेंद्र झाला 59 रनों का साथ दिया। जबकि जिला क्रिकेट एसोसिएशन जूनियर के खिलाड़ी आशु ठाकुर ने 52 रन बनाकर शानदार प्रदर्शन किया।

दूसरा मैच सारंगपुर टीम और जिला क्रिकेट एसोसिएशन सीनियर के मध्य खेला। इसमें जिला क्रिकेट एसोसिएशन सीनियर की टीम ने 135 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सारंगपुर की टीम 8 विकेट से हार गई। मैच के शुरुआत में पहुंचे अतिथियों सीएमओ इकरार अहमद, संजय जाट, अशोक क्रांति, सुरेंद्र कुशवाह एडवोकेट, विष्णु साहू पार्षद, प्रकाश मोगिया आदि ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साह बढ़ाया।

टी- 20 लेदर बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता पीजी कॉलेज में आयोजित की जा रही है। मैच के पहले खिलाड़ियों का परिचय लिया गया।

5 तक चलेंगे मुकाबले

प्रतियोगिता का समापन 5 जनवरी को फाइनल मुकाबले के साथ होगा। टूर्नामेंट के शुभारंभ मौके पर पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी कुसुमकांत मित्तल, रितेश अग्रवाल नापानेरा, एसोसिएशन अध्यक्ष राकेश शिवहरे, उपाध्यक्ष फरीद अहमद अंसारी, कोषाध्यक्ष अनिल वर्मा, सचिव सईद खान, गीतांजलि ठाकुर, नरेंद्र शर्मा एडवोकेट, खेल शिक्षिका चंदा खान सहित अन्य मौजूद थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Biyawara News - mp news in the first match pg college beat dca junior by 17 runs and in the second dca defeated sarangpur by 8 wickets


source https://www.bhaskar.com/mp/rajgarh/news/mp-news-in-the-first-match-pg-college-beat-dca-junior-by-17-runs-and-in-the-second-dca-defeated-sarangpur-by-8-wickets-065527-6310102.html

No comments:

Post a Comment