Saturday, January 25, 2020

17 साल के लक्ष्य ने 300 किमी साइकिल चला 75 गांव के वोटरों को किया जागरूक


जिले के भैंसोदामंडी गांव के मध्यम वर्ग के लक्ष्य गुप्ता के दादा रामरतन गुप्ता ग्रामसेवक हैं। इस वजह से उनके घर पर वोटर आईडी बनवाने व मतदान संबंधी कार्यों के लिए लोगों का आना-जाना लगा रहता है। लोगों की समस्या को देख लक्ष्य ने जागरूकता फैलाने का निर्णय लिया। एक साल पहले लक्ष्य ने साइकिल के माध्यम से गांव में ही जागरूकता रैली निकालकर अभियान की शुरुआत की। गतवर्ष भरी गर्मी में छुटि्टयों में 11 से 24 अप्रैल तक यात्रा निकाली। इसकी शुरुआत उन्हेल नागेश्वर तीर्थ से की। लोगों से मतदान की अपील की। इस पर भारत निर्वाचन आयोग ने शनिवार को राजस्थान के जयपुर में दसवें मतदान दिवस पर आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि राज्यपाल कलराज मिश्र ने भैंसोदामंडी(मध्यप्रदेश) के छात्र लक्ष्य गुप्ता पिता राजेश गुप्ता करावन को शील्ड व प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया। मुख्य सचिव डीबी गुप्ता, निर्वाचन आयुक्त प्रेमसिंह मेहता, मुख्य निर्वाचन अधिकारी आनंदकुमार आदि मौजूद थे।

भारतीय निर्वाचन आयोग के मानदंडों के आधार पर चयन : अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी राजस्थान कृष्णा कुणाल ने बताया कि भैंसोदामंडी के लक्ष्य का सम्मान के लिए चयन भारतीय निर्वाचन आयोग के निर्धारित मापदंडों व मानकों के आधार पर किया गया। आयोग की थीम ‘’निर्वाचन साक्षरता-सशक्त लोकतंत्र’’ थी।

लक्ष्य ने इस तरह साइकिल पर लोगों को जागरूक किया।

शनिवार को राज्यपाल ने लक्ष्य का किया सम्मान।


लक्ष्य के प्रयास पर जयपुर के समारोह में राज्यपाल ने किया सम्मान



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Bhanpura News - mp news the target of 17 years cycling 300 km made 75 village voters aware
Bhanpura News - mp news the target of 17 years cycling 300 km made 75 village voters aware


source https://www.bhaskar.com/mp/mandsour/news/mp-news-the-target-of-17-years-cycling-300-km-made-75-village-voters-aware-064013-6481579.html

No comments:

Post a Comment