उमरिया.जिले में एक स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोहके दौरान पीटी परेड में7वीं में पढ़ने वाले छात्र की मौत हो गई। घटना स्कूल परिसर की है। छात्र बेहोश होकर गिर गया था।
छात्र कानाम आयुष पांडेय (12) पिता शशिकांत पांडेय है। छात्र पीटी परेड में शामिल था और इस दौरान बेहोश होकर गिर गया। स्कूल के शिक्षकछात्र को एंबुलेंस से शहडोल ले गए, लेकिन वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। शहडोल के डॉक्टरों का कहना है कि छात्र की मौत ठंड लगने से हो सकती है। हालांकि पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट का इंतजार है। मौत की वजह पीएम रिपोर्ट में ही स्पष्ट हो सकेगी।
अपने स्कूल की परेड को कमांड कर रहा था आयुष
संजय गांधी थर्मल पावर के विद्युत मंडल हायर सेकेंडरी स्कूल में रविवार को सुबह गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्रत्येक वर्ष की भांति स्कूल के मैदान पर पीटी परेड का कार्यक्रम चल रहा था। कार्यक्रम में पांच विद्यालयों के छात्र और छात्राओं ने हिस्सा लिया था। पीटी कार्यक्रम के दौरान ही आयुष पांडेय अपने स्कूल विद्युत मंडल हायर सेकेंडरी स्कूल जूनियर वर्ग को कमांड कर रहा था। बताया जाता है कि कार्यक्रम के द्वारान ही वह अचेत होकर गिर गया ।
अस्पताल पहुंचने से पहले हो गई थी मौत
इसके बाद उसे तुरंत ही एमपीईबी हॉस्पिटल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों के द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद उसे शहडोल रेफर कर दिया गया। शहडोल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आयुष अपने मां-पिता की इकलौती संतान थी। आयुष के पिता शशिकांत पांडेय मूलरूप से रीवा जिले के रहने वाले हैं। आयुष पांडेय कक्षा 7 में पढ़ता था।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/jabalpur/news/12-year-old-student-commanding-pt-parade-fell-unconscious-during-republic-day-program-died-126610101.html
No comments:
Post a Comment