Sunday, January 19, 2020

राशन लेने के लिए 10 किमी दूर पैदल जाते हैं ग्रामीण

जनपद पंचायत लहार के भिंड-भांडेर रोड पर बसे ग्राम पंचायत खूजा में उचित मूल्य की सरकारी दुकान नहीं होने से गांव के लोगों को दस किमी पैदल चलकर दूसरे गांव गेंथरी में राशन लेने जाना पड़ता है। स्थिति यह है कि कई बार गांव के लोग लंबी दूरी तय करके राशन लेने जाते हैं तो उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ता है। इसमें लोगों का समय बर्बाद होने के साथ उन्हें परेशानी भी होती है। वहीं गेंथरी में संचालित कंट्रोल की दुकान संचालक की मनमानी से उपभोक्ता परेशान रहते हैं। कोसों दूर राशन की दुकान पर यहां से बुर्जुग व महिलाएं पैदल जाते हैं। लोगों ने मांग की है कि गांव के लोगों को राशन लेने के लिए घंटों समय बर्बाद करना पड़ता है, जबकि कंट्रोल पर सेल्समैन द्वारा मनमानी की जाती है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/mp/bhind/news/mp-news-villagers-walk-10-km-to-take-ration-062505-6433830.html

No comments:

Post a Comment