Wednesday, January 15, 2020

शिविर में 101 मरीजों की जांच की, इलाज के लिए 15 का चयन

आयुष्मान भारत निरामयम योजना के तहत खकनार के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लगा शिविर

भास्कर संवाददाता | खकनार

आयुष्मान भारत निरामयम योजना के तहत बुधवार को खकनार के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण और उपचार शिविर लगाया गया। इसमें खकनार सहित आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग जांच और इलाज कराने पहुंचे। गोदावरी फाउंडेशन जलगांव के डॉ. संतोष ठाकुर, खकनार बीएमओ डॉ. राजेंद्र वर्मा और बीएमपी सचिन लाल ने बताया शिविर में करीब 183 तरह की विभिन्न बीमारियों से पीड़ित 101 मरीजों की जांच की गई। इनमें से आगे की जांच के लिए 15 मरीजों का चयन कर इलाज के लिए जलगांव के गोदावरी फाउंडेशन रैपर किया गया। इनमें कैंसर के दो मरीज भी शामिल हैं।

शिविर में आने वाले 101 मरीजों में 36 पुरुष और 65 महिलाएं थीं। उनके ब्लड-यूरीन की जांच सहित ईसीजी और अन्य जरूरी जांचें नि:शुल्क की गईं। दवा भी वितरित की गई। जलगांव रैफर किए गए मरीजों में दो कैंसर पीड़ित, 2 एंजियोग्राफी और एक आर्थोपेडिक मरीज शामिल हैं। चिह्नित मरीजों के नि:शुल्क गोल्डन कार्ड भी बनाए गए। शिविर में डॉ. संतोष ठाकुर, डॉ. गजानन गवली, डॉ. कौस्तुभ खेत्रे और डॉ. एकांश खरे ने मरीजों की जांच की। बुरहानपुर के डॉ. तारीक मीर, डॉ.जावेद शेख, डॉ. मुदस्सर शेख, डॉ.अहमद अखलाक अंसारी, डॉ. अादिल अंसारी, डॉ. इरफान खान, डॉ. शाहीन खान, डॉ. अविनाश पाटील, डॉ. पियूष पाराशर, बीएमपी सचिन लाल, बीईई वंदना तंवर बीसीएम संजय वाघ, टेक्नीशियन गजानन सुरवाले और संजय गाड़े का भी सहयोग रहा।

शिविर में 101 मरीजों की जांच कर इलाज किया गया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Burhanpur News - mp news 101 patients examined in camp 15 selected for treatment


source https://www.bhaskar.com/mp/burhanpur/news/mp-news-101-patients-examined-in-camp-15-selected-for-treatment-070052-6405639.html

No comments:

Post a Comment