
भोपाल| भेल क्षेत्र के विश्वकर्मा नगर में स्वच्छता जागरुकता कार्यक्रम में शपथ को लेकर गफलत हो गई। नगर निगम के अफसरों ने स्थानीय विधायक कृष्णा गौर से दो साल पुरानी शपथ दिलवा दी। इसमें अपना घर, कॉलोनी और दफ्तर साफ रखने और स्वच्छता के लिए सालभर में 100 घंटे देने के साथ अन्य लोगों को भी प्रेरित करने की भी बात कही गई है, जबकि नई शपथ में सूखा और गीला कचरा अलग-अलग करने और वन यूज प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने का संकल्प लिया जाना है। नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग ने सभी जोनल अधिकारियों और एएचओ को नई शपथ का फॉर्मेट भेजा है। जोन 14 के जोनल अधिकारी आरबी त्रिपाठी ने कहा कि आयोजन की तैयारी में व्यस्तता की वजह से वे ध्यान नहीं दे पाए। एएचओ राम रतन लोहिया ने कहा कि उन्हें शपथ के विषय में जानकारी नहीं है। जनसंपर्क मंत्री पीसी शर्मा ने पांच नंबर बस स्टॉप पर महाभियान का शुभारंभ किया। उन्होंने अपने विधानसभा क्षेत्र में सबसे स्वच्छ वार्ड के दरोगा और कामगारों को एक लाख रुपए का पुरस्कार देने की घोषणा की। इकबाल मैदान में संभागायुक्त कल्पना श्रीवास्तव ने शपथ दिलाई।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source
https://www.bhaskar.com/mp/bhopal/news/mp-news-two-year-old-100-hour-pledge-administered-to-legislator-in-cleanliness-awareness-program-064531-6366467.html
No comments:
Post a Comment