Sunday, January 19, 2020

दो युवकों से 100-100 रुपए के 50 नकली नोट जब्त, मास्टर माइंड पुलिस गिरफ्त से दूर

जिले के चंदेरा क्षेत्र में दो युवकों को नकली नोटों के साथ बाजार से गिरफ्तार किया है। आरोपी बाजार में सामान खरीदने के लिए गए थे। पुलिस ने दो युवकों के पास 100-100 के नकली नोट जब्त किए हैं। चंदेरा क्षेत्र में अब तक रेत और जुआ, सट्‌टा का अड्‌डा था, अब नकली नोटों को फैलाने का काम भी शुरू हो गया है।

बीते दिनों चंदेरा क्षेत्र में नकली नोट देखे जा रहे थे। जिससे दुकानदार भी सख्ते में थे। एसडीओपी प्रदीप सिंह राणावत ने बताया कि इसके लिए एक टीम गठित की गई। थाना पुलिस को मुखबिर की सूचना मिली कि नकली नोटों की खेप गांव में रहने वाले मंगल नाम के व्यक्ति के पास है। तभी थाना पुलिस ने उसकी खोजबीन करना शुरू कर दिया। रात में जानकारी मिली कि नकली नोट लेकर युवक बाजार में घूम रहा है। तभी पुलिस ने दल के साथ घेराबंदी करते हुए मंगल पिता काशीराम चौरसिया उम्र 30 साल और सह आरोपी नरेंद्र पिता अमान अहिरवार को रात में गश्त के दौरान हिरासत में ले लिया। जिनके पास से 100-100 रुपए के पचास जाली नोट मिले। जिन पर धारा 489(ग) के तहत भारतीय मुद्रा के प्रचलन के नाम पर जाली नोट देने के साथ ठगी का मुकदमा दर्ज किया गया।

नकली नोट का मास्टर माइंड पुलिस गिरफ्त से दूर: आरोपियों द्वारा कुबूल किया गया कि वह यह नकली नोट बाजार में चलाते हैं। इस तरह से कई नोटों को बाजार एवं आसपास क्षेत्र में खपा चुके हैं। नकली नोट गिरोह पकड़ा गया है। हालांकि अभी नकली नोट के मामले का मास्टर माइंड पुलिस की गिरफ्त से दूर है। जिसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। चंदेरा क्षेत्र के पास से लगे अन्य जिलों से यह नोट आने का अंदेशा जताया जा रहा है।

टीकमगढ़ के चंदेरा का मामलानकली नोट से बाजार में खरीददारी करने पहुंचे थे युवक

टीकमगढ़। नकली नोटों को चलाने वाले दो युवक गिरफ्तार।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Banwar,Tikamgarh News - mp news two young men seized 50 fake notes of 100 100 rupees master mind away from police arrest


source https://www.bhaskar.com/mp/damoh/news/mp-news-two-young-men-seized-50-fake-notes-of-100-100-rupees-master-mind-away-from-police-arrest-062525-6433325.html

No comments:

Post a Comment