
थाना क्षेत्र के रजोला गांव में नवविवाहिता के फांसी लगाकर आत्महत्या करने के मामले में पुलिस ने पति पर दहेज हत्या का मामला दर्ज किया है। एसडीओपी महेंद्र सिंह बडग़ुर्जर ने बताया रजोला गांव में 21 अक्टूबर को बबली पति संजू उइके (19) ने खेत में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। मर्ग जांच में सामने आया कि बबली की 8 माह पहले ही संजू से शादी हुई थी। शादी के बाद से ही संजू दहेज की मांग कर बबली को शारीरिक व मानसिक रूप से परेशान करता था। इस कारण बबली ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। आरोपी पति संजू उइके (23) पर दहेज हत्या का मामला दर्ज किया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source
https://www.bhaskar.com/mp/betul/news/mp-news-husband-used-to-torture-for-dowry-that39s-why-his-wife-hanged-063507-6258606.html
No comments:
Post a Comment