Saturday, December 21, 2019

सीएमएचओ कार्यालय की दीवार में भ्रष्टाचार की दरार, यहां डर के साये में गुजरता है दिन

दमोह। सीएमएचओ कार्यालय में लिपिक कक्ष की दीवार में दरार। जिससे यहां के कर्मचारियों को काम करने में डर लगा रहता है।

दमोह। कार्यालय के प्रथम तल की बीम नीचे की ओर झुक गई है, जिसमें दरार बताते कर्मचारी। हमेशा रहता है भय का माहौल।

बेस मजबूत करने में लापरवाही बरती

जब इस मामले की पड़ताल की तो यह बात सामने आई कि जिस स्थान पर सीएमएचओ कार्यालय बना है वहां पर पहले तलैयानुमा गड्‌ढे थे, जिसमें पानी भरा रहता था। जब भवन बनाया गया, उस समय बेस मजबूत करने में लापरवाही बरती गई, यही कारण है कि जैसे ही भवन दो मंजिला बना तो जमीन धंसने के कारण दीवारों में एवं बीम में दरारें आ गई हैं।

एस्टीमेट शासन को भेजा है

यह बात सही है कि भवन की दीवारों में कई जगह से दरारें आ चुकी हैं, जिसका एस्टीमेट बनवाकर अगस्त माह में ही शासन को भेजा जा चुका है। जैसे ही स्वीकृति मिलती है, भवन की मरम्मत कराई जाएगी। केवल उपरी कक्ष में ऐसा हुआ है, नीचे के सभी कमरे ठीक हैं। -डॉ. रमेश बजाज, सीएमएचओ



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Damoh News - mp news the crack of corruption in the wall of the cmho office the day passes in the shadow of fear here
Damoh News - mp news the crack of corruption in the wall of the cmho office the day passes in the shadow of fear here
Damoh News - mp news the crack of corruption in the wall of the cmho office the day passes in the shadow of fear here


source https://www.bhaskar.com/mp/damoh/news/mp-news-the-crack-of-corruption-in-the-wall-of-the-cmho-office-the-day-passes-in-the-shadow-of-fear-here-070604-6231965.html

No comments:

Post a Comment