Friday, December 27, 2019

बस स्टैंड पर बस के अंदर खींचकर नाबालिग के साथ दुष्कर्म; हाथ-पैर बांधकर मुंह ठूंस दिया था कपड़ा

राजगढ़. जिले के सुठालिया में घर वालों से नाराज होकर 15 साल की नाबालिग लड़की अपने भाई के पास जाने के लिए घर से तो निकल गई लेकिन रास्ते से गायब हो गई। पुलिस की जांच में पता चला की लड़की के साथ बस स्टैंड पर एक बस के अंदर बस क्लीनर और दो अन्य लोगों के रात में दुष्कर्म किया। पुलिस ने दुष्कर्म के तीनों आरोपि‍यों को गिरफ्तार कर लिया है।

दुष्कर्म का ये मामला तब खुला, जब राजगढ़ में सुठालिया की रहने वाली नाबालिग लड़की की गुमशुदगी की रिपोर्ट उसके पिता ने सुठालिया थाने में दर्ज कराई। पुलिस के मुताबिक, लड़की बुधवार को सुठालिया से अपने भाई के यहां अकेली इंदौर जा रही थी।

सुठालिया से ब्यावरा जाने के दौरान ही बस क्लीनर राजू अहिरवार (22) ने लड़की से मोबाइल छीनकर उसका नंबर अपने मोबाइल में सेव कर लिया।पीड़िता इंदौर से लौट कर ब्यावरा बस स्टैंड पर आई, उसी दौरान आरोपी के एक अन्य साथी ने मोबाइल से फोन कर लड़की को बुला लिया और उससे कहा कि तुम्हारे मां-बाप यहां पर आ गए हैं। बस स्टैंड पर पहले से मौजूद क्लीनर के दो और साथियों ने पीड़िता को एक बस के अंदर खींच ले गए और फिर बारी-बारी से दुष्कर्म किया।

नाबालिग चिल्लाए न इसलिए उसके हाथ-पैर बांध दिए और मुंह में कपड़ा ठूंस दिया था।लड़की ने देर रात को स्थानीय थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। सुठालिया पुलिस ने आरोपी युवकों के खिलाफ भादवि की पाक्सो और अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया था। शुक्रवार को पुलिस ने घटना में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
राजगढ़ में नाबालिग से दुष्कर्म के तीनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।


source https://www.bhaskar.com/mp/bhopal/news/raping-a-minor-by-pulling-inside-a-bus-at-a-bus-stand-clothed-hands-and-feet-with-cloths-126392898.html

No comments:

Post a Comment